Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पेट्रोल भराने वाले वाहन धारकों को गुलाब का फूल देकर राकांपा ने दर वृद्धि के खिलाफ किया आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान ] ईंधन की कीमतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही हैं और  बुधवार को ठाणे में पेट्रोल की कीमत 112 रुपये प्रति लीटर हो गई है। राकांपा नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड के आदेश पर राकांपा प्रदेश युवक अध्यक्ष महबूब शेख के निर्देश पर शहर जिला अध्यक्ष आनंद परांजपे और युवा अध्यक्ष विक्रम खमकर के मार्गदर्शन में अनूठा आंदोलन किया गया। राकांपा के युवा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर ईंधन भरने वाले वाहन मालिकों को गुलाब का फूल देकर महंगा पेट्रोल भराने के लिए अभिनंदन किया।
राकांपा शहर जिला अध्यक्ष परांजपे ने कहा कि ईंधन की कीमतें आसमान छू रही हैं।  ईंधन की कीमतों में वृद्धि को रोकने के लिए केंद्र सरकार द्वारा कोई उपाय नहीं किए जा रहे हैं।  इसके विरोध में राकांपा युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने ठाणे के तीन पेट्रोल पंप पर ईंधन भरने वाले वाहन मालिकों को गुलाब और मिठाई देकर उनका अभिनंदन किया।
इस मौके पर अभिषेक पुसालकर ने कहा कि महंगाई आसमान छू रही है। बेहतर भविष्य का सपना दिखाकर केंद्र की मोदी सरकार ने ईंधन की कीमतों को सोने की कीमतों के करीब लाने का काम कर रही है। नागरिकों को महंगाई का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पेट्रोल भराने आने वाले वाहन मालिकों को गुलाब का फूल देकर अभिनंदन किया गया।  अगर आम जनता आज महंगाई के खिलाफ आन्दोलन नहीं करती है, तो आने वाला समय बहुत खराब हो होगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन वाहन मालिकों को जागरूक करने के लिए किया जा रहा है।  उन्होंने यह भी संकेत दिया कि आगे और आंदोलन तेज होगा।
अभिषेक पुसालकर , दिनेश सुधाकर बने  , वैभव विचारे, श्रीकांत भोईर, संदीप येतल, अराफात खानबंदे, निखिल तांबे, विजय यादव, रवि गलाटे, के.पी.  अहद, विषयांत गायकवाड़, नासिर शेख, मुजफ्फर मुल्ला, संतोष मोरे, साहिल मिलिंद बांकर, श्रवण भोसले, शिवम नाइक, तुषार धात्रक, आकाश पगारे, सिद्दी शेख, संजय सालुंखे, दिलीप उपाडे, वसीम खान, समीर नेटके, ज्ञानेश्वर राजपंखे, कुणाल भोईर , आशीष वाघ, अजिंक्य खंडारे, शशांक शिंदे आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में ओमीक्रोन का पहला मरीज मिलने से मनपा प्रशासन एलर्ट

Aman Samachar

धनतेरस और दीपावली के दौरान रेनो ने 3000 से अधिक कारों की डिलीवरी 

Aman Samachar

युवक पर जानलेवा हमला , 10 से 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज 

Aman Samachar

बैंक ऑफ बड़ौदा ने फिटनेस आइकॉन मिलिंद सोमण के साथ ‘ग्रीन राइड – एक पहल स्वच्छ हवा की ओर’ को हरी झंडी दिखाई

Aman Samachar

एका मोबिलिटी को मीरा-भायंदर नगर निगम (MBMC) की ओर से मिला 57 इलेक्ट्रिक बसों का ऑर्डर

Aman Samachar

पार्किंग स्थल बना शराबियों व नशेड़ियों का अड्डा , अप्रिय घटना की आशंका 

Aman Samachar
error: Content is protected !!