Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बैंक ऑफ़ इंडिया से किया गठबंधन 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  फ़्यूचर ग्रुप तथा वैश्विक बीमा कंपनीजेनराली के संयुक्त उपक्रम की सामान्य बीमा शाखाफ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने अपने सामान्य बीमा उत्पादों की पहुंच के दायरे को और बढ़ाने के उद्देश्य से बैंकएश्योरेंस कारोबार में प्रवेश के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन के माध्यम से, FGII 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद BOI की 5084 शाखाओं में ग्राहकों को इस श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ और अभिनव बीमा समाधान उपलब्ध कराएगा। 

           बैंक एश्योरेंस सेवाओं के लिए किया गया यह गठबंधन, FGII की विकास की रणनीति का बेहद अहम हिस्सा है। सेवाओं के वितरण के अपने दायरे को बढ़ाने के लिएकंपनी ने अब तक सार्वजनिक और निजी बैंकों के साथ 15 सफल साझेदारी की है इस अवसर पर श्री अनूप राउ, एमडी एवं सीईओ, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस, ने कहा, “वर्ष 1906 से BoI ने राष्ट्र-निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, और ऐसी संस्था तथा उसके ग्राहकों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमें बेहद खुशी है कि, इस गठबंधन के जरिए देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक की 5084 शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से हम 70 मिलियन BoI ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिला है। हम इस परस्पर लाभदायक संबंध के लंबे समय तक कायम रहने के प्रति आशान्वित हैं।

संबंधित पोस्ट

एनबीएचसी के विकास के अगले चरण को चलाने के लिए विनोद कुमार प्रबंध निदेशक और सीईओ नियुक्त  

Aman Samachar

रईस स्टडी सेंटर में एमए उर्दू प्रथम वर्ष के पहले बैच 112 छात्रों ने लिया प्रवेश 

Aman Samachar

मैजिकब्रीक्स ने रियल एस्टेट सेक्टर की अप -टु -डेट जानकारी के लिए लाई नई सुविधा मैजिकहोम्स

Aman Samachar

टेस्ट प्रेप क्षेत्र में पहली बार, आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की राष्ट्रीय वार्षिक छात्रवृत्ति

Aman Samachar

कोरोना की दूसरी लहर आने कीं  आशंका अभी भी बरक़रार – डा. दिलीप पवार 

Aman Samachar

अपराधिक गतिविधियों को रोकने के लिए सपा विधायक ने की रोड लाईट लगाने की मांग 

Aman Samachar
error: Content is protected !!