Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

श्री महावीर जैन हॉस्पिटल ने वंचित बच्चों की मुफ्त में दिल की सर्जरी कर मनाया अपना दूसरा स्थापना दिवस

ठाणे [ अमन न्यूज नेटवर्क ] श्री महावीर जैन हॉस्पिटल (एसएमजेएच) ने 27 सितंबर, 2021 को अपना दूसरा स्थापना दिवस मनाया। इस अवसर पर अस्पताल ने दिल की सेहत पर आधारित (कार्डिएक हेल्थ) कुछ स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू करने की घोषणा की। अस्पताल पूरे महाराष्ट्र में उन वंचित बच्चों की मुफ्त में कार्डिएक सर्जरी की जिम्मेदारी उठायेगा, जिन्हें जन्मजात दिल की बीमारी है। ‘वर्ल्ड हार्ट डे’ को देखते हुए एसएमजेएच, 29 सितंबर 2021 को ठाणे में कार्डिएक स्क्रीनिंग कैम्प का आयोजन करेगा। वीकेंड के अलावा मुंबई और ठाणे की झुग्गी-बस्तियों में कार्डिएक कैम्प लगाये जायेंगे। ऐसे कैम्प का उद्देश्य विभिन्न कार्डियोवेस्कुलर डिजीज का पता लगाना और उनका उपचार करना है।
        अजय अशर, मैनेजिंग ट्रस्टी, श्री महावीर जैन हॉस्पिटल का कहना है कि बच्चों में दिल की बीमारियाँ एक गंभीर समस्या है और नवजातों में मौत के प्रमुख कारणों में से एक है। हमारा लक्ष्य है कि हम छोटे बच्चों में शुरूआती स्टेज में ही अलग-अलग तरह की दिल की बीमारयों का पता लगा सकें, ताकि समय पर उनका उपचार किया जा सके। महाराष्ट्र के विभिन्न शहरों में जागरूकता अभियान आयोजित किये जायेंगे, जिससे जरूरतमंदों को सुविधाएं मिल पायेंगी। शुरूआती चरण में हम दिल से जुड़ी जटिल समस्याओं से ग्रसित 50 से अधिक बच्चों की मुफ्त में सर्जरी करेंगे। हमें इस बात की बेहद खुशी है कि अपने दूसरे स्थापना दिवस के मौके पर हम इस बेहतरीन अभियान की अवधारणा तैयार कर पाये।“
              श्री महावीर जैन हॉस्पिटल को कार्डिएक केयर में विशेषज्ञता हासिल है, जिसमें सबसे बेहतर डॉक्‍टर्स, प्रशिक्षित तकनीशियन और विश्व-स्तरीय उपकरण शामिल हैं। इस अस्पताल ने हाल ही में ‘दिल आपका, ख्याल हमारा’ के नाम से कार्डिएक वेलनेस ड्राइव भी आयोजित किया था। उन्होंने हर किसी के लिये किफायती कीमतों पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिये यह अभियान चलाया। शहर के अलग-अलग जगहों पर कार्डिएक स्क्रीनिंग कैम्प के आयोजन के साथ, एसएमजेएच बीमारी का पता लगाने में बचावयोग्‍य कदम उठायेगा और दिल से जुड़ी विभिन्न बीमारियों का उपचार करेगा। इस कैम्प में ईसीजी, पल्स चेकिंग, बीपी की जाँच और ब्लड शुगर की जाँच मुफ्त में की जायेगी।
           एसएमजेएच ने हाल ही में ज्यादा से ज्यादा लोगों को दृष्टि का तोहफा देने के लक्ष्य के साथ 500 मोतियाबिंद की सर्जरी की । यह अस्पताल जरूरतमंद मरीजों की सेवा का यह अभियान ऐसे ही चलाता रहेगा। उन्होंने कजाखस्तान के बच्चों की सफलतापूर्वक ईयर रीकंस्ट्रक्शन सर्जरी की। उन बच्चों में जन्म से ही दोष था, वे बाहरी कान के बिना ही पैदा हुए थे।
          श्री महावीर जैन हॉस्पिटल (एसएमजेएच) ठाणे मनपा और जीआईटीओ एजुकेशनल एंड मेडिकल ट्रस्ट की एक संयुक्त पहल है। 2019 में स्थापित एसएमजेएच को ठाणे के सर्वश्रेष्ठ मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में से एक माना जाता है। यह चिकित्सा स्वास्थ्य सेवाओं की एक विविध स्पेक्ट्रम प्रदान करता है। श्री महावीर जैन अस्पताल ठाणे , गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा को कम लागत पर सभी के लिये सस्ता और सुलभ बनाने के लिये प्रयासरत है।

संबंधित पोस्ट

सोमवार से जिले के महाविद्यालयीन छात्रों का टीकाकरण अभियान के तहत शत प्रतिशत वैक्सीनेशन 

Aman Samachar

रिलायंस जनरल इंश्योरेंस को आईएसओ 9001:2015 री-सर्टिफिकेशन मिला

Aman Samachar

जिले के ग्रामीण मेंकोरोना प्रतिबंधक उपायों का जिप सीईओ ने लिया जायजा लेते हुए दिए आवश्यक निर्देश

Aman Samachar

पीएनबी ने महिला केंद्रित स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी की शुरूआत कर मनाया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

Aman Samachar

शादी विवाह में होने वाले अकूत खर्च और रात्रिभोज रोकने की पहल 

Aman Samachar

एस एस सी बोर्ड परीक्षा में रईस हाई स्कूल की शानदार सफलता

Aman Samachar
error: Content is protected !!