Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराधब्रेकिंग न्यूज़

बीएमडब्ल्यू कार का नंबर प्लेट लगाकर ऑटो रिक्शा चलाने वाला गिरफ्तार

भिवंडी [ युनिस खान ] कोनगांव पुलिस ने ऑटो रिक्शा पर फर्जी नंबर डालकर चलाने वाले ऑटो रिक्शा चालक जितेंद्र सेवालाल पटेल को गिरफ्तार कर लिया है. उक्त ऑटो रिक्शा में जो नंबर प्लेट लगा था वह बीएमडब्ल्यू कार का निकला है .
            मिली जानकारी के अनुसार 27/03/2022 को, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक, कोनगांव पुलिस स्टेशन,  गणपतराव पिंगले को सूचना मिली कि नासिक मुंबई हाईवे रोड के क्षेत्र में सिप्ला वेयर हाउस, पिंपलास गांव,  भिवंडी, के पास एक रिक्शा चालक अपनी रिक्शा पर बीएमडब्ल्यू कार का फर्जी नंबर लगाकर आने वाला है. इस सूचना के मिलने के बाद वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक पिंगले ने. पुलिस उप निरीक्षक पराग भट, पुलिस उप निरीक्षक शेरखाने, पुलिस हवलदार  मोरे,  पवार, गोरे,  पाटिल एवं  धवले की टीम को बुला कर उन्हें उचित निर्देश व मार्गदर्शन देकर संदिग्ध रिक्शाचालक को रिक्शा सहित हिरासत में लेकर उचित कार्रवाई करने को कहा. पुलिस टीम ने सिपला वेयरहाउस मुंबई नासिक हाईवे के पास जाल बिछा कर रखा था, उसी समय पुलिस टीम ने  देखा कि एक व्यक्ति उसके रिक्शा नंबर एमएच 04-जीएन 7100 के ऊपर बैठा है और संदिग्ध रूप से इधर-उधर घूम रहा है.जाल बिछाए पुलिस टीम ने संदिग्ध रिक्शा चालक का पीछा किया और उसे हिरासत में लेकर रिक्शे के बारे में पूछा तो उसने कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी, साथ ही रिक्शा के दस्तावेज भी नहीं दिखाए.पुलिस टीम हरकत में आई और उसे जांच के दौरान मोबाइल फोन एप से रिक्शे पर लिखे नंबर के मालिक का नाम और पता मिला. हैरत की बात है कि जो रिक्शा पर नंबर लिखा गया था वह बीएमडब्ल्यू कार का नंबर था, जिसमें कार के मालिक का नाम सोनू हरिओम  निवासी,ठाणे था.उसके बाद में पुलिस ने कार के मालिक सोनू  शर्मा से संपर्क किया और कोनगांव थाने में  बुलाया और इस मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए फर्जी ऑटोरिक्शा नंबर के चालक जितेंद, सेवालाल पटेल उम्र (32) फेनागांव, भिवंडी, को गिरफ्तार कर उसके पास से काले पीले रंग की ऑटोरिक्शा बरामद किया, जिसकी कीमत 75 हजार रुपए बताई गई है.आरोपी के गिरफ्तार करने के बाद कोनगांव पुलिस ने आरोपी पटेल के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसे कोर्ट में हाजिर किया, जहां कोर्ट ने आरोपी को 30 मार्च 22 तक पुलिस हिरासत में रखने का आदेश जारी किया है.

संबंधित पोस्ट

संपत्ति कर व पानी बिल का भुगतान न करने पर दिवा की 84 दुकानें सील , 379 को नोटिस जारी

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में डेंगू की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाने का मनपा आयुक्त ने दिया निर्देश  

Aman Samachar

पीएनबी द्वारा उत्तर पश्चिम दिल्ली जिले में मेगा क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम में ग्राहकों ने लिया हिस्सा

Aman Samachar

एक्सपीरियन’को एवरेस्ट ग्रुप ने ‘टॉप एम्प्लॉयर्स फॉर टेक टैलेंट इन इंडिया’के रूप में दी मान्यता

Aman Samachar

कोविड-19 से जान गवांने वालों  का स्मारक बनायेगा ठाणे डायबिटिक केयर सेंटर  

Aman Samachar

सिडबी – स्टार्टअप आउटरीच कार्यक्रम प्रारंभ 2022

Aman Samachar
error: Content is protected !!