Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइवइन टीकाकरण केंद्र विवियाना मॉल की पार्किंग में दो दिनों में होगा शुरू 

ठाणे [ युनिस खान ] कोरोना टीकाकरण केन्द्रों पर भीड़ को टालने व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए विवियाना मॉल की पार्किंग में ड्राइव इन टीकाकरण केंद्र शुरू करने का मनपा ने निर्णय लिया है। इसमें आन लाईन पंजीकरण कराने वाले 60 वर्ष से अधिक के वरिष्ठ नागरिक सुविधा का लाभ ल सकेंगे। दो दिनों में शुरू होने वाले इस केंद्र में पंजीकृत 100 वरिष्ठ नागरिक सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक टीका लगवा सकते हैं।

                 शहर के टीकाकरण केन्द्रों पर भीड़ को टालने व वरिष्ठ नागरिकों की सुविधा के लिए ड्राइव इन सुविधा शुरू करने का सुझाव नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने दिया था। जिसके आधार पर महापौर नरेश म्हस्के व मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने ड्राइव इन सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। इस टीकाकरण केंद्र में वाहन से आने और बाहर निकलने के लिए स्वतन्त्र मार्ग तैयार करने के साथ वैरिकेटिंग की जाने वाली है। जिससे बाहर किसी प्रकार की आवागमन की समस्या नहीं होगी। इसका ध्यान रखा गया है। टीकाकरण के बाद निरिक्षण के लिए पार्किंग में व्यवस्था की जाने वाली है। टीकाकरण केंद्र में काम करने वाले आरोग्य कर्मचारियों की सुविधा , आधा घंटे रुकने की व्यवस्था व एम्बुलेंस की व्यवस्था की जाने वाली है। यह सुविधा 60 वर्षे से अधिक आयुवर्ग के  वरिष्ठ नागरिकों के लिए है। टीकाकरण के लिए आन लाईन पंजीकरण ,टीका लगवाने आते समय साथ में वाहन चालक व देखरेख के लिए एक सहायक को साथ लाना आवश्यक है।

संबंधित पोस्ट

 रेनो इंडिया ने काइगर मॉडल ईयर 22 को किया पेश

Aman Samachar

पांच लाख वैक्सीन खरीदने के लिए ग्लोबल टेंडर निकालने का मनपा ने लिया महत्वकांक्षी निर्णय

Aman Samachar

एक शाम श्री श्याम के नाम भजन संध्या व फूलों की होली में दिखी राजस्थान की झलक

Aman Samachar

महापौर व उपमहापौर की उपस्थिति में तिरंगा रैली के माध्यम से देशभक्ति का संदेश प्रसारित 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा ने कोरोना जनजागृति के लिए शुरू किया वैन 

Aman Samachar

सिक्किम दुर्घटना में पांच लोगों की मृत्यु के बाद शवों का ठाणे में अंतिम संस्कार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!