Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को मिला यू सर्टिफिकेट, जल्दी ही होगी रिलीज

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  परमेश्वर फिल्म्स व ए3 मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनीं पारिवारिक मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म सइयाँ मिलल बा 420 को केंद्रीय फ़िल्म प्रमाणन बोर्ड के द्वारा यू सर्टिफिकेट दिया गया।जिससे फ़िल्म के निर्माता निर्देशक व पूरी टीम बहुत ही उत्साहित हैं।कारण सर्टिफिकेट मिलने के बाद संभावना हैं कि जल्दी ही फ़िल्म रिलीज की जाएगी।चूँकि,दर्शकों को काफी समय से फ़िल्म का इंतजार रहा हैं।फ़िल्म में एक्शन,रोमांस,कॉमेडी व फैमिली ड्रामा भरपूर हैं।जो पूर्ण रूप से पारिवारिक व मनोरंजन से भरपूर हैं।निर्देशक अनिल कमल चौहान ने बताया कि सेंसर सर्टिफिकेट मिलने के साथ ही बहुत जल्द फ़िल्म का ट्रैलर और गानें जारी किए जायेंगे।उम्मीद हैं फ़िल्म भी जल्दी ही रिलीज होगी।चूँकि,दर्शकों को बेसब्री से फ़िल्म का इंतजार रहा हैं।इस कारण जल्द से जल्द रिलीज का प्रयास रहेगा।
               इस फ़िल्म के प्रमुख कलाकर प्रेम सिंह,राज सिंह राजपूत, अनूप अरोड़ा, प्रज्ञा तिवारी, नीतू मौर्या, विद्या सिंह, आरके गोस्वामी, सुधीर चंचल, बादल सिंह,योगिता शर्मा, अभिराज साह,सतीश साहनी व अन्य हैं।जबकि,फ़िल्म के निर्माता अनिल कमल चौहान व शैलेन्द्र कुमार पंडित, सह निर्मात्री अनिता देवी व ए3 मोशन पिक्चर्स,निर्देशक अनिल कमल चौहान, संगीतकार अभिषेक पांडेय, गीतकार पंकज प्रियदर्शी व रंजीत यादव, कहानी रंजन तिवारी, संवाद व पटकथा लेखक शमशेर सेन,डीओपी अमिताभ चंद्रा, एडिटर लक्ष्य खत्री,कोरियोग्राफर कुमार प्रीतम व राजेश शर्मा, मेक अप व हेयर जय शर्मा व पिंटू सिंह,कला निर्देशक विकास शर्मा, एसोसिएट डायरेक्टर रजनीश रंजन व मिलन मनजोषी, सहायक निर्देशक नीतीश आर यादव, पब्लिसिटी डिज़ाइनर सागर सिन्हा और पीआरओ युधिष्ठिर महतो व रितिक कौशिक हैं।फ़िल्म में मधुर गीत संगीत हैं,जिसे मोहन राठौड़, आलोक कुमार, अमित सिंह एम्मी, अमृता दीक्षित, नेहा राज, सत्यम सिंह निक्कू ने अपनी आवाज दी हैं।

संबंधित पोस्ट

राशन कार्ड व आवश्यक सरकारी प्रमाणपत्र के लिए मुंब्रा में शिविर

Aman Samachar

प्रो. डॉ. फौजिया मर्चेंट सहित कई नेता राकांपा में हुए शामिल 

Aman Samachar

ठाणे में 25 गणपति विसर्जन स्थानों पर 1,192 नागरिकों का एंटीजन टेस्टिंग 

Aman Samachar

एक्सप्रेस’ कार्यक्रम से देश के सभी राज्यों के 75 से ज़्यादा शहरों के 4,000 से अधिक छात्र लाभान्वित

Aman Samachar

पश्चिम बंगाल में 75 फीसदी कैंसर के मामले तंबाकू की वजह से  

Aman Samachar

श्रीगोपाल गौशाला में लगे गोपाष्टमी के भव्य मेले में गौ भक्तों का उमड़ा सैलाब

Aman Samachar
error: Content is protected !!