Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

नवी मुंबई से 35 लाख रूपये का पान मशाला जब्त , एफडीए व पुलिस की संयुक कार्रवाई

 नवी मुंबई [ युनिस खान ] प्रतिबंधित पान मशाला की तस्करी करने वाले तीन वाहन के साथ भारी जखीरा पकड़ लिया है . अन्न व औषधि प्रशासन के उड़न दस्ते और पुलिस की मादक पदार्थ विरोधी दस्ते के संयुक्त कार्रवाई में पकडे गए माल की कीमत 35 लाख 53 हजार 312 रूपये  बताया गया है .
            अन्न व औषधि प्रशासन के दक्षता विभाग को नवी मुंबई के महापे एमआयडीसी के ओयो सिल्वर होटल के सामने प्रतिबंधित पान मशाला लाने की गुप्त सुचना मिली थी .जिसके आधार पर अन्न व औषधि प्रशासन के अधिकारीयों ने पुलिस के मादक पदार्थ विरोधी दस्ते ने संयुक्त रूप से आज तडके उक्त इलाके में छापा मारा .इस कार्रवाई में होटल के सामने आयशर वाहन क्रमांक एमएच 14 /एफटी 4100 , महिंद्रा पिकअप वाहन एमएच 43 /बीबी 1856 व  ईको वैन क्रमांक एमएच 43 / एआर 7601 को कब्जे में लेकर जांच किया . जिसमें महाराष्ट्र में प्रतिबंधित विमल पान मशाला व वी 1 सुगन्धित तम्बाकू का जखीरा मिला . पुलिस ने वाहनों के साथ जितेन्द्र दास , अखाया खंडा ,प्रियव्रत दास ,मुन्ना जनार्दन यादव को गिरफ्तार कर लिया है . आरोपियों के खिलाफ अन्न सुरक्षा अधिनियम व भादवि की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है .उक्त कार्रवाई अन्न व औषधि प्रशासन मंत्री डा. राजेन्द्र शिंगडे ,राज्य मंत्री राजेन्द्र येड्रावकर व आयुक्त अरुण उन्हाले के मार्गदर्शन में संयुक्य आयुक्त दक्षता सुनील भारद्वाज के नेतृत्व में अन्न सुरक्षा अधिकारी एम आर घोसलवाड ,डी एस महाले ,वी एच चव्हाण के दस्ते ने किया है . संयुक्त आयुक्त दक्षता विभाग सुनील भारद्वाज ने लोगो से प्रतिबंधित अन्न पदार्थ के उत्पादन व आपूर्ति की जानकारी मिलने पर प्रशासन की सूचना देने का आवाहन किया है .

संबंधित पोस्ट

लोकल ट्रेन के मोटरमैनों को राखी बांधकर महिलाओं ने मनाया रक्षाबंधन का त्यौहार

Aman Samachar

9 अगस्त क्रांति दिवस पर उपमुख्यमंत्री पवार करेंगे राकांपा कार्यालय का उद्घाटन – आनंद परांजपे

Aman Samachar

ठाणे-बोरीवली सुरंग को जोड़ने वाली सड़क को घोड़बंदर रोड तक भूमिगत बनाया जाए- डॉ. जितेंद्र आव्हाड

Aman Samachar

नौपाड़ा में स्पा और मसाज सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए – संजय वाघुले

Aman Samachar

सीएसएमटी से सावंतवाडी ट्रेन का ठाणे में शिवसैनिकों ने किया स्वागत 

Aman Samachar

घरकुल आवास योजना व स्वच्छ भारत मिशन के कार्य दो माह में पूरा करें – मुख्य कार्यकारी अधिकारी  

Aman Samachar
error: Content is protected !!