Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राज्य में प्रयोग के तौर पर स्थानीय चुनाव बैलेट पेपर से कराया जाए  – डा जितेन्द्र आव्हाड 

ठाणे [ युनिस खान ]  ईवीएम से होने वाले मतदान के चौकाने वाले परिणाम आने से लोगों में संदेह उत्पन्न हो रहा है। चुनाव को  निष्पक्ष और पारदर्शी बनाये रखने के लिए बैलेट पेपर से मतदान कराने की मांग उठती रही है। पांच राज्यों के चुनाव परिणाम आने के बाद राकांपा नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड ने कहा कि प्रयोग के तौर पर प्रदेश में स्थानीय निकाय चुनाव में मतपत्रों का प्रयोग किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि वह आगामी कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में एक प्रस्ताव पेश करेंगे।
राज्य काबीना मंत्री डा आव्हाड ने ट्वीट के माध्यम से कहा है कि कई राज्यों में स्थानीय निकाय चुनाव बैलेट पेपर पर हुए हैं यह राज्यों का निर्णय है। महाराष्ट्र को आगामी स्थानीय निकाय चुनाव भी बैलेट पेपर से ही मतदान कराने चाहिए। डा आव्हाड ने कहा कि यह समझा जाता है कि कर्नाटक में सभी स्थानीय निकायों में चुनाव बैलेट पेपर पर हुए थे।  चुनाव कैसे कराना है, यह राज्य सरकार पर निर्भर करता है।  एक तरफ जहां लोगों के मन में ईवीएम को लेकर संशय है, तो क्यों न एक प्रयोग के तौर पर बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाए। मैं इस बात पर जोर देता हूं कि महाराष्ट्र में चुनाव बैलेट पेपर से ही हो।  मैं इस भूमिका को आगामी कैबिनेट की बैठक में रखूँगा। राज्य में होने वाले स्थानीय निकाय के चुनावों को देखते हुए इस आशय का निर्णय लिया जाना चाहिए। स्थानीय निकाय चुनाव राज्य का विशेषाधिकार है, इसलिए इस बार बिलेट पेपर से चुनाव में मतदान होना चाहिए।

संबंधित पोस्ट

चीफ इलेक्शन ऑफिसर की अध्यक्षता में हुई एसआईआर ज़रूरी समीक्षा बैठक 

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज के शिक्षक मकसूद अंसारी के सेवा संपूर्ति पर समारोह पूर्वक सत्कार 

Aman Samachar

चुनाव आयोग को बर्खास्त करने की माँग को लेकर राकांपा ने किया विरोध प्रदर्शन 

Aman Samachar

पश्चिम बंगाल में 75 फीसदी कैंसर के मामले तंबाकू की वजह से  

Aman Samachar

सामाजिक सौहार्द और भाईचारा को मजबूत करने के लिए जुलुस कमेटी का विधायक ने किया सम्मान

Aman Samachar

पैगंबर के अपमान को लेकर राकांपा ने किया रास्ता रोको आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!