Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

किसन नगर क्लस्टर के मास्टर लेआउट को उच्च स्तरीय समिति की मंजूरी , इमारत निर्माण का मार्ग खुला

ठाणे [ युनिस खान  ] ठाणे में महत्वाकांक्षी व बहुप्रतीक्षित क्लस्टर योजना के एक और महत्वपूर्ण कार्य के लिए ठाणे मनपा की उच्चाधिकार प्राप्त समिति ने मंगलवार को किसन नगर में यूआरसी 1 और यूआरसी 2 के मास्टर लेआउट को मंजूरी दे दी।  इसलिए सिडको के माध्यम से अब सड़कों के चौड़ीकरण और इमारतों के निर्माण का रास्ता खुल गया  है। इससे शहर की अनधिकृत व धोखादायक  इमारतों में रहने वाले हजारों परिवारों का अधिकृत इमारतों में पुनर्वास का सपना पूरा होने की संभावना बढ़ने लगी है।
नगर विकास मंत्री और जिले के पालक मंत्री एकनाथ शिंदे की अवधारणा के तहत एक क्लस्टर योजना लागू की जा रही है ताकि ठाणे में खतरनाक व अनधिकृत इमारतों में रहने वाले लाखों ठाणेकरों को उनका अधिकृत घर मिल सके।  योजना के प्रथम चरण में किसन नगर में अनधिकृत घोखादायक इमारतों के निवासियों का स्थायी पुनर्वास किया जायेगा तथा उन्हें उचित, सुरक्षित एवं अधिकृत आवास उपलब्ध कराया जायेगा।  किसन नगर में क्लस्टर योजना को सिडको के माध्यम से लागू किया जाएगा जिसके लिए सिडको और ठाणे मनपा के बीच एक समझौता पर हस्ताक्षर किए जा चुके हैं।
क्लस्टर योजना के तहत वर्तक नगर में ट्रांजिट कैंप का निर्माण शुरू हो चुका है।  अब किसन नगर में यूआरसी 1 और यूआरसी 2 के मास्टर लेआउट को ठाणे मनपा की उच्चाधिकार समिति ने मंगलवार को मंजूरी दे दी है। इससे यह योजना एक और महत्वपूर्ण चरण पर पहुंच गया है।  मास्टर लेआउट की स्वीकृति के साथ, वागले इस्टेट रोड नंबर  22 की सड़क 40 मीटर चौड़ीकरण का काम शुरू होने वाला है।  इसके अलावा, सिडको यूआरसी 1 और यूआरसी 2 में खाली भूखंडों पर स्थायी पुनर्वास इमारतों का निर्माण शुरू कर सकेगा।
नगर विकास व जिले के पालकमंत्री शिंदे ने कहा है कि किसन नगर यूआरसी 1 और यूआरसी 2 के मास्टर लेआउट की मंजूरी के साथ, वास्तविक कार्यान्वयन अब सिडको के माध्यम से शुरू होगा।  लंबे संघर्ष के बाद आखिरकार 20 साल का सपना साकार होने लगा है।  वर्तक नगर में क्लस्टर में ट्रांजिट कैंप का निर्माण शुरू हो चुका है।  अब जब उच्च स्तरीय समिति ने मास्टर लेआउट को मंजूरी दे दी है, तो यहां के खाली भूखंडों पर स्थायी पुनर्वास इमारतों के निर्माण का रास्ता भी साफ हो गया है।
मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने कहा कि यूआरसी 1 और यूआरसी 2 के मास्टर लेआउट को आज उच्च स्तरीय समिति द्वारा मंजूर किया गया। मास्टर लेआउट यह बताता है कि इन दो यूआरसी में क्या सुविधाएं होंगी।  आज की स्वीकृति से अब इस क्लस्टर के अंतर्गत इमारतों के निर्माण की अनुमति प्राप्त करने के साथ-साथ अन्य सुविधाओं के विकास का रास्ता साफ़ हो गया है।

संबंधित पोस्ट

संपत्ति कर बकायेदारों से अभय योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

Aman Samachar

ठाणे ग्रामीण क्षेत्र हुआ कोरोना मुक्त , अबतक कोरोना से 1254 लोगों की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु – सीईओ 

Aman Samachar

दिग्गज फिल्म अभिनेता व नेता दिलीप कुमार ने ९८ वर्ष की आयु में ली आखरी सांस

Aman Samachar

चक्रवात के कारण 21 से 24 मई के बीच राज्य भर में भारी बारिश का अनुमान

Aman Samachar

जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया तेज करें – विभागीय आयुक्त

Aman Samachar

मध्य रेलवे मजदूर संघ की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 100 दिव्यांग जनों को कम्बल व मास्क वितरित

Aman Samachar
error: Content is protected !!