Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

बिक्री के लिए लाए गए 65 बकरों की मौत

भिवंडी [ युनिस खान ] भिवंडी तालुका ग्रामीण भाग में जत्रा यात्रा उत्सव सुरू है.  प्रत्येक गांव में यात्रा जत्रा उत्सव के निमित्त भारी संख्या में स्थानीय लोग बकरों का गोश्त खरीदी करते है. गुंदवली गांव में गावदेवी जत्रा शुरू होने के पूर्व मटण विक्रेता अब्दुल माबुद कुरेशी ने कोनगाव बकरा मार्केट से 6 लाख रुपये के 59 बकरे व 10 मेंढे खरीद कर लाया था और अपने दुकान के बगल स्थित गाला में चारा, पानी डालकर रखा हुआ था.
        सुबह 6 बजे करीब जब कुरेशी गाला का शटर खोला तो 65 बकरे मृत पाए गए और शेष 4 बेहोशी की हालत में पड़े मिले. उक्त घटना देखकर कुरेशी के होश उड़ गए.घटना की सूचना नारपोली पुलिस स्टेशन व तालुका पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर देवश्री जोशी को दी गई. उक्त संदर्भ में पशुवैद्यकीय अधिकारी डॉक्टर जोशी ने बताया कि शेलार स्थित पशु चिकित्सलय में 2 मृत बकरों का पोस्टमार्टम कर जांच की जा रही है जांच के उपरांत ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा.नारपोली पुलिस बकरों की मौत के संभावित पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. उक्त घटना की चर्चा समूचे क्षेत्र में फैली हुई है.

संबंधित पोस्ट

 रेड लाइट एरिया में व्यक्ति ने की हवा में फायरिंग

Aman Samachar

नौपाड़ा में स्पा और मसाज सेंटर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाए – संजय वाघुले

Aman Samachar

त्योहारों के आगमन के साथ ही बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने “ख़ुशियों का त्योहार” की शुरुआत की

Aman Samachar

सबसे बड़े बैडमिंटन स्टेडियम्स में टाटा ब्ल्यूस्कोप स्टील ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका 

Aman Samachar

केन्द्रीय बजट आवास उद्योग के लिए एक बूस्टर साबित होगा – जितेंद्र मेहता

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस और स्कूट ने पूरे भारत में सभी स्थानों पर टीकाकरण यात्रा लेन नेटवर्क का किया विस्तार

Aman Samachar
error: Content is protected !!