Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शहर की सफाई, पार्क की मरम्मत व सड़कों पर पड़े रैबिट व कचरे को तत्काल हटाने के आयुक्त ने दिए निर्देश

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे शहर के वर्तकनगर प्रभाग  समिति क्षेत्र में विभिन्न स्थानों के जल निकासी, सड़क मरम्मत और नाले के कार्यों का निरीक्षण कर मनपा आयुक्त सा विपिन शर्मा ने परिसर की सफाई के साथ ही सड़कों पर लगे पेंट, बगीचे की मरम्मत और मलबा तुरंत हटाने का आदेश दिया है।
        मनपा आयुक्त डा शर्मा ने आज वर्तकनगर प्रभाग समिति क्षेत्र से सफाई कार्यों का निरीक्षण शुरू किया।  पूर्व नगर सेविका विमल भोईर,  राधिका फाटक, अतिरिक्त आयुक्त (1) संदीप मालवी, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवाड़े, नगर अभियंता प्रशांत सोंगरा, उपायुक्त मारुति खोडके, उपायुक्त मनीष जोशी, उपायुक्त जी.जी.  गोडेपुरे, उपायुक्त दिनेश तायडे, उपायुक्त अनघा कदम, अपर नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, सहायक आयुक्त सचिन बोरसे, संबंधित कार्यकारी अभियंता, उप अभियंता समेत मनपा के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
           इस समय सी.डी. देशमुख प्रशासकीय प्रशिक्षण केन्द्र इमारत की पेंटिंग , ओपन जिम, उद्यान विकास के साथ-साथ बैंच एवं बिजली की व्यवस्था, भीमनगर रोड में डिवाइडर में वृक्षारोपण, ग्रिल पेंटिंग, नागरिकों के लिए रामदास गजानन उद्यान ,श्री. विनायक उद्यान में थीम पेंटिंग, खिलौनों की मरम्मत और रबर फर्श स्थापित करना, पुराने म्हाडा इमारतों के पास  कचरा उठाने और बिल्डिंग नंबर  55, 56 एवं 57 पुनर्वास इमारत  निर्माण कार्य समय से पूर्ण करने का आदेश मनपा आयुक्त डा शर्मा ने संबंधित अधिकारीयों को दिया है।
           साथ ही इस क्षेत्र में पेड़ की शाखाओं की छंटाई, ब्राह्मण विद्यालय में खतरनाक पेड़ों के साथ-साथ गिरी हुई दीवारों से रैबिट व कचरा हटाने ,आनंदीबाई अस्पताल के खतरनाक इमारत का भार कम करने , स्कूल क्रमांक 44 में मामूली मरम्मत कराकर जल निकासी एवं लीकेज कार्य को समय पर पूरा करने के अलावा निजी विकासकर्ताओं के माध्यम से टीएमटी बस चालकों के लिए विश्राम कक्ष का निर्माण, चिरागनगर नाला पुलिया चौड़ीकरण कार्य को चरणबद्ध तरीके से पूरा कराने , टीसीएस दीवार परिसर की पेंटिंग, विवियाना मॉल बैक रोड का पक्कीकरण करना. पोखरण रोड नंबर 2 पर वोल्टास कंपनी के सामने सड़क के किनारे पड़े बड़े-बड़े पत्थरों को तुरंत हटाने, डिवाइडर और बिजली के खंभे पर काम करने और किनारे पर पड़े रैबिट और लावारिस रिक्शा को तुरंत हटाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
             इस दौरान मनपा आयुक्त डा शर्मा ने बीएमसी को साईनाथ नगर, भीमनगर क्षेत्र में बीएमसी पाइपलाइन से सटे क्षतिग्रस्त क्षेत्र का फिर से निरीक्षण करने, भीमनगर में खतरनाक शौचालयों को हटाने और क्षेत्र में नए और  स्वच्छ सार्वजनिक स्थानों का निर्माण करने का निर्देश दिया।

संबंधित पोस्ट

अजन्ता शूज ने लॉन्च किये देश के पहले एआई प्रेरित स्मार्ट शूज  

Aman Samachar

90 नगर सेवकों वाली भिवंडी मनपा का कार्यकाल समाप्त , मनपा की बागडोर प्रशासक बने आयुक्त के हाथ में

Aman Samachar

 राज्य सरकार को सीधा किये बिना छोड़ूंगा नहीँ – देवेंद्र फडणवीस 

Aman Samachar

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा किसान क्रेडिट कार्ड के डिजिटलीकरण की घोषणा की 

Aman Samachar

आरबीआई की मौद्रिक नीति पर पीएनबी के प्रबंध निदेशक सीएच एस एस मल्लिकार्जुना ऱाव के विचार

Aman Samachar

भगवन परशुराम सेना का नवरात्रोत्सव , गरबा व डांडिया बना आकर्षण का केंद्र 

Aman Samachar
error: Content is protected !!