Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारमहाराष्ट्र

वी-एक्सप्रेस, वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड के एक अंग ने इस उद्योग में अपनी सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] घर-घर तक माल-सामान पहुँचाने वाली, एक मल्टीमॉडल एक्सप्रेस कार्गो मूवमेंट कंपनी, वी-एक्सप्रेस अब मूल्यवान सेवायें प्रदान कर रही है और समय पर और सुरक्षित डिलीवरी देना सुनिश्चित करने के लिए उत्कृष्टता और व्यवस्थापन के चुस्त-दुरुस्त तौर-तरीकों के साथ यह कंपनी सेवायें प्रदान कर रही है। वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड का एक अंग, वी-एक्सप्रेस जो एक ही स्थान पर उपस्कर के सबसे पसंदीदा समाधान प्रदान करने वाली कंपनी है, उसने व्यावसायिक क्षेत्र में गहरी पैठ के साथ अपने विकास को 30% तक बढ़ा दिया है। नई पेशकशों जैसे ‘बॉक्स एन शिप’ जैसे उत्पाद, जिसने बी2बी और बी2सी वर्ग की सीमाओं को पार कर लिया है और विकास को तेज़ किया है। बॉक्स एन शिप व्यवसाय की सेवा लौटकर आने वाले ग्राहकों की अच्छी संख्या के साथ माह-दर-माह 40% की दर से बढ़ रही है।

        वी-एक्सप्रेस 20 वर्षों से उद्योग-आधारित उत्पादन करने वाली ग्राहक कंपनियों की सेवा कर रही है। सटीकता के साथ तेज़ डिलीवरी सुनिश्चित करने के लिए इसकी सेवायें सभी शाखाओं में 24x7x365 उपलब्ध हैं। वी-एक्सप्रेस की टीम दक्ष है और विभिन्न प्रकार के उद्योगों के लिए ध्यान और प्रभावशीलता के साथ माल-सामान पहुँचाने की विशेषज्ञता के साथ प्रतिबद्ध है। यह कंपनी आज के डिजिटल युग में ग्राहकों के साथ जुड़ने के लिए तकनीकी तौर पर सशक्त है। टेक्नोलॉजी ने माल-सामान की सुरक्षा का ध्यान रखने के लिए व्यावहारिक यात्रा के दौरान गाड़ी की गतिविधियों की निगरानी को सक्षम बनाया है। डिलीवरी के किसी भी स्थान पर प्रभावशाली ढंग से निगरानी रखने के लिए आधुनिक और नवीनतम जी.पी.एस. तकनीक सभी वाहनों से जुड़ी हुई है।

       वी-एक्सप्रेस में सड़क और हवाई मार्गों के द्वारा प्रदान की जाने वाली मल्टीमोडल उपस्कर सेवायें शामिल हैं। देश भर में फैले हुए नेटवर्क, प्रक्रियाओं में टेक्नोलॉजी का समाकलन, और विभिन्न प्रकार के और विभिन्न उद्योगों के ग्राहकों की विशिष्ट आवश्यकताओं के लिए अनुकूलित समाधान, ये सभी चीज़ें, वी एक्सप्रेस को देश की एक पसंदीदा एक्सप्रेस उपस्कर सेवा प्रदान करने वाली कंपनी बनाते हैं।

                इस के बारे में बोलते हुए, श्री महेंद्र शाह, इस ग्रुप के प्रबंध निदेशक, वी-ट्रांस (इंडिया) लिमिटेड ने कहा, “हमें वी-एक्सप्रेस की विकास की यात्रा में अपनी बेहतरीन तेज़ी में 30% की वृद्धि की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। यह वृद्धि प्रमुख उपलब्धियों में से एक है और हम भविष्य में भी इस तरह की उपलब्धियों को हासिल करना जारी रखने की इच्छा रखते हैं। हमने ‘बॉक्स एन शिप’ जैसे नए उत्पादों को पेश किया है, और हवाई जहाज़ों से माल-सामान पहुँचाने के व्यवसाय  को और भी मज़बूत किया है, वरिष्ठ सहयोगियों के महत्वपूर्ण प्रयासों के साथ-साथ नेतृत्व करने वाली टीम का पूरा ध्यान तेज़ गति से विकास को सक्षम बना रहा है। उन्होंने कहा, “हमारी आई.टी.-सक्षम आधारभूत संरचना हमें अपने ग्राहकों को सर्वोत्तम सेवायें प्रदान करने में मदद करती है। हमने पूरे भारत में अपनी शाखाओं का एक व्यापक नेटवर्क स्थापित किया हुआ है जो विकसित होते हुए उद्योगों की आवश्यकताओं को पूरा करता है। विभिन्न प्रकार के उद्योगों के उत्पादों को लाने-ले जाने और पहुँचाने में हमारी प्रभावशीलता और अनुभव हमें सभी उद्योगों के लिए एक अच्छा विकल्प बनाते हैं।

संबंधित पोस्ट

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने सर्वश्रेष्ठ प्रौद्योगिकी बैंक सहित 6 आईबीए पुरस्कार – 2022 प्राप्त किये

Aman Samachar

  नोटिस देकर प्रक्रिया शुरू करने का मनपा प्रशासन को महापौर ने दिया आदेश 

Aman Samachar

 साल के पहले प्रमुख अंतर्राष्‍ट्रीय ट्रैवेल शो SATTE 2024 का हुआ शुभारंभ 

Aman Samachar

मुंब्रा के आज़ाद नगर में मनपा का आरोग्य केंद्र खूला

Aman Samachar

इंटरनेट व मोबाइल बैंकिंग उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा बढ़ाने के लिए पीएनबी ने पेश किया सेफ्टी रिंग तंत्र

Aman Samachar

मनपा अस्पताल में भर्ती के लिए आई नर्सों को फर्श पर बैठाने का राकांपा ने किया विरोध 

Aman Samachar
error: Content is protected !!