Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पथनाट्य कर बच्चों ने कोरोना काल में अपनी जान गवाने वाले पुलिसकर्मियों दी श्रद्धांजलि

ठाणे [ यूनिस खान ] शहर वर्तक नगर पुलिस स्टेशन और चितलसर पुलिस थाने व शिवशांति प्रतिष्ठान की ओर से पुलिस रेजिंग डे के अवसर पर कोविड के दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा किए गए कार्य को पथनाट्य के माध्यम से प्रदर्शित किया। साथ ही पथनाट्य के अंत में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण नागरिकों की जान बचाने के लिए सुरक्षा करते हुए जिन पुलिस कर्मियों ने अपने जान की बाजी लगा दी उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई।
                 कार्यक्रम के अवसर पर वर्तक नगर पुलिस निरीक्षक संतोष घाटेकर ने उपस्थित सभी बच्चों व नागरिकों को पुलिस रेझिंग डे के विषय में जानकारी दी। चितलसर की पुलिस निरीक्षक वनिता पाटील ने संस्था के सभी बच्चों द्वारा किए गए पथनाट्य की खूब सराहना करते हुए बच्चों के मनोबल बढ़ाया।वहीं शिवशांति व रुद्र प्रतिष्ठान के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी पुलिसकर्मियों को अपनी जान की बाजी लगाकर नागरिकों की रक्षा करने के लिए व हमेशा सहायता के लिए तत्पर रहने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष अमित सिंह, सूरज राजभर, रोहित सिंह, प्रशांत दलाई, शालिनि चौहान, दानिश, रितेश, राज, आदर्श, शैलेश, आमोद,गौतम, श्रेया, श्रेयष व अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी में 15 से 18 आयुवर्ग के किशोरों का आज से टीकाकरण शुरू – डा कारभारी खरात 

Aman Samachar

बिजली का पोल गिरने से मृत युवक की पत्नी को मिली 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Aman Samachar

ब्वायज एंड गर्ल स्कूल एंड कालेज में मदर डे कार्यक्रम

Aman Samachar

राकांपा ने मूक मोर्चा निकालकर मनपा अधिकारी को बर्खास्त करने की मांग की 

Aman Samachar

प्रो. डॉ. फौजिया मर्चेंट सहित कई नेता राकांपा में हुए शामिल 

Aman Samachar

सिडबी द्वारा एमएसएमई इकाइयों को पर्यावरण सक्षम बनाने के लिए विभिन्न विकासात्मक और वित्तीय उपाय

Aman Samachar
error: Content is protected !!