Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मूलाधार बारिश से परेशान 500 लोग हुए स्थानांतरित

 भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भिवंडी ग्रामीण क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से तालुका स्थित दहागांव में रहने वाले 137 परिवारो के घर के आसपास पानी भर जाने से स्थानांतरित कर ग्राम पंचायत भवन में रखा गया हैं.उक्त जानकारी भिवंडी तहसीलदार अधिक पाटिल ने दी है.
             भिवंडी तहसीलदार अधिक पाटिल द्वारा प्रदान की गई जानकारी के अनुसार विगत 1 सप्ताह से अधिक दिनों से ग्रामीण भाग में मूसलाधार बारिश शुरू है. मूसलाधार बारिश की वजह से कई निचले इलाकों में पानी भर गया. बारिश की वजह से कई गांव का संपर्क ही कमोबेश टूट गया है.भिवंडी तालुका अंतर्गत कोनगाव, अकलोली,भादाणे बाटली पाडा, कुरुंद ,गणेशपूरी ,चावे जांभुलपाडा, गणेशनगर पडघा आदि क्षेत्र में भारी बरसात की वजह से भारी लोगों के घरों में पानी भर गया है. भारी बरसात की वजह से 7 गांव के 137 परिवार  कुल 501 नागरिक सुरक्षित तरीके से ग्राम पंचायत भवन में सुरक्षित स्थानांतरित किए गए हैं.ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा नागरिकों के रहने नाश्ता खाने की व्यवस्था की गई है. शिवसेना विधायक शांताराम मोरे एवं तहसीलदार अधिक पाटिल ने ग्राम।पंचायत भवन में स्थानांतरित लोगों के पास पहुंच कर उनका हालचाल जाना है.

संबंधित पोस्ट

कोपरी-पचपाखड़ी में मतदाता सत्यापन अभियान ने गति पकड़ी

Aman Samachar

ईद की खरीददारी के लिए मुंब्रा की सडकों पर कोरोना से बेख़ौफ़ लोगों की उमड़ी भीड़

Aman Samachar

सांसद नरेश म्हस्के और महापौर शर्मिला पिंपलोलकर ने आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष का किया दौरा

Aman Samachar

भिवंडी में आग लगने से तीन गोदाम जलकर राख

Aman Samachar

 महिला आरक्षण लागू कर राकांपा ने महिला सशक्तिकरण को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष पद पर आसिफ खान नियुक्त

Aman Samachar
error: Content is protected !!