Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

पीएनबी ने ‘अग्निवीरों’ के लिए भारतीय सेना के साथ समझौते पर किए हस्ताक्षर 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] देश के सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक, पंजाब नैशनल बैंक (पीएनबी) ने अपनी प्रमुख योजना पीएनबी अग्नि रक्षक के तहत अग्निवीरों को विशेष रूप से डिजाइन किए गए उत्पादों की सेवा देने के लिए आज भारतीय सेना के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस योजना के माध्यम से सभी अग्निवीरों को व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा व वायु दुर्घटना बीमा के साथ साथ स्वीप सुविधा सहित जीरो बैलेंस पर सेलरी अकाउंट, इंटरनेट बैंकिंग व एलर्ट आदि सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।         इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) हस्ताक्षर सामारोह की अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल सी. बी. पोन्नप्पा, एवीएसएम, वीएसएम (एडजुटैंट जनरल) ने की तथा इस अवसर पर अन्य वरिष्ठ सैन्य अधिकारी  और रक्षा मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।इस समझौता ज्ञापन (एमओयू) का आदान प्रदान भारतीय सेना के दिल्ली स्थित मुख्यालय में आयोजित एक समारोह में भारतीय सेना की ओर से लेफ्टिनेंट जनरल वी श्रीहरि, एससी, एसएम, डीजी (एमपी एवं पीएस) और पीएनबी के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुनील सोनी के बीच हुआ।

 इस सहयोग पर कृतज्ञता व्यक्त करते हुए लेफ्टिनेंट जनरल सी. बी. पोन्नप्पा, एवीएसएम, वीएसएम (एडजुटैंट जनरल) ने कहा ,“बीते कुछ वर्षों से बैंक ने बीमा दावों का तेजी से भुगतान और तत्काल आवश्यकताओं को पूरा किया है। इसके अलावा नई डिजिटल सेवाओं और जागरूकता अभियानों के साथ बैंक अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी अपनी और अधिक पैठ बना चुके हैं जो कि सैन्यकर्मियों व उनके परिजनों के लिए वरदान साबित हुआ है। इसलिए मैं इन वित्तीय संस्थानों का आभार व्यक्त करता हूं जो अब उसी जिम्मेदारी के साथ अपनी अत्याधुनिक सेवाएं हमारे अग्निवीरों तक पहुंचाने जा रहे हैं। पीएनबी अग्नि रक्षक योजना को रक्षा कर्मियों के लिए पीएनबी की प्रमुख रक्षक प्लस योजना के अनुरूप तैयार किया गया है।

संबंधित पोस्ट

झारखंड की पहली हिंदी टीवी सीरियल कहानी किस्मत की यूट्यूब पर मुफ़्त देखें

Aman Samachar

जिले के समग्र विकास के लिए राज्य और केंद्र प्रायोजित योजनाओं में तेजी लाएं  –  कपिल पाटिल

Aman Samachar

8 से 12 वीं कक्षा तक के सभी स्कूल शुरू करने की प्रक्रिया शुरू कोई समय निर्धारित नहीं 

Aman Samachar

कलवा में हर्षोल्लास से मनाई गई लाहुजी उस्ताद जयंती 

Aman Samachar

राजीव गांधी मेडिकल कॉलेज छात्रावास के नवीनीकरण का मनपा आयुक्त ने किया निरिक्षण 

Aman Samachar

भिवंडी में आग लगने से तीन गोदाम जलकर राख

Aman Samachar
error: Content is protected !!