Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

भारतीय घरेलू उत्पाद बाज़ार 15 फीसदी सीएजीआर से बढ़ता रहेगा

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारतीय घरेलू बाजार के लिए होम टेक्सटाइल्स, होम डेकोर, होम फर्नीचर, हाउसवेयर और गिफ्ट्स उत्पादों का साल में दो बार होने वाला ट्रेड शो, एचजीएच इंडिया के मुंबई में बॉम्बे एक्सहिबिशन सेंटर में आयोजित किए गए 13वें संस्करण का उद्घाटन टेक्सटाइल्स मंत्रालय की सचिव टेक्सटाइल्स श्रीमती रचना शाह और टेक्सटाइल्स आयुक्त सुश्री रूपराशी ने किया। विशेष अतिथि आईआईआईडी (मुंबई) के अध्यक्ष श्री. हसमुख शाह, आर्किटेक्ट रेज़ा काबुल और आर्किटेक्ट हितेन सेठी ने आर्किटेक्ट बिरादरी का प्रतिनिधित्व किया।

         एचजीएच इंडिया के प्रबंध निदेशक श्री अरुण रूंगटा ने कहा, “घरेलू टेक्सटाइल्स, फर्निशिंग, घरेलू सजावट, फर्नीचर और विभिन्न प्रकार के घरेलू सामान जिसमें शामिल हैं ऐसा भारतीय घरेलू उत्पाद बाजार कम से कम अगले दस वर्षों तक 15% सीएजीआर से बढ़ता रहेगा। विकसित दुनिया की तुलना में भारत में इन सभी उत्पादों की प्रति व्यक्ति खपत बहुत कम है और इसलिए भारतीय उपभोक्ताओं की खर्च करने की क्षमता के बढ़ने के साथ, घरेलू बाज़ार के लिए संभावनाएं बहुत उज्ज्वल हैं। हम एचजीएच इंडिया के सबसे बड़े एडिशन के लिए तैयार हैं जो होम श्रेणी में घरेलू खुदरा विक्रेताओं, पेशेवर इंटीरियर डिजाइनरों, आर्किटेक्ट्स और इंस्टिट्यूशनल खरीदारों को कई नए सोर्सिंग समाधान और व्यावसायिक दिशाएं प्रदान करेगा।”

       भारत के होम टेक्सटाइल बाज़ार पर टिप्पणी करते हुए, सचिव टेक्सटाइल्स, श्रीमती रचना शाह ने कहा, “टेक्सटाइल्स उद्योग के ब्रांड, निर्माताओं, खुदरा विक्रेताओं और थोक विक्रेताओं को एक साथ लाने की एचजीएच इंडिया की पहल बहुत ही शानदार है। वे कारीगरों का भी समर्थन कर रहे हैं। हमने पिछले 12 एडिशन्स में एचजीएच इंडिया को लगातार बड़ा होते हुए देखा है और यह 13वां एडिशन और भी बड़ा है।”

        एचजीएच इंडिया में 32 देशों के 700 ब्रांड और उत्पादक शामिल हुए हैं, यहां व्यापार और पेशेवर खरीदारों को उत्पादों की अभूतपूर्व श्रेणी देखने को मिलेगी, जिससे उन्हें आगामी दिवाली और त्योहारी रिटेल सीज़न के लिए अपनी व्यावसायिक क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। एचजीएच इंडिया में छह क्षेत्रों पर फोकस किया जा रहा है, जिनमें वर्ल्ड ऑफ स्लीप, होम फ़र्निचर, वॉल्स एंड विंडोज़, फ्लोर एंड डेकोर, स्मार्ट किचन और किड्स होम शामिल हैं।

      एचजीएच इंडिया के इस एडिशन ने रिटेल विक्रेताओं और वितरकों के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया है। घरेलू फर्नीचर श्रेणी की शुरूआत ने इसे और भी अनोखा बना दिया है। सोर्सिंग अवसरों की तलाश कर रहे आर्किटेक्ट्स और इंटीरियर डिज़ाइनर भारी संख्या में एचजीएच इंडिया में आएंगे। एचजीएच इंडिया का जुलाई 23 का समापन 7 जुलाई को होगा और 14वें एडिशन का आयोजन 13 से 16 दिसंबर 2023 को किया जाएगा।

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने दिल्ली मे मेगा क्रेडिट आउटरीच कैंप का किया आयोजन

Aman Samachar

रेमंड में ड्राइव इन वैक्सीनेशन का नगर विकास मंत्री के हाथो उद्घाटन , पहले दिन 300 लोगों ने लिया वैक्सीन

Aman Samachar

बेटी के लिव्हर दान से पिता को मिला जीवनदान

Aman Samachar

शायर वली शमीमी का भिवंडी में किया गया सत्कार 

Aman Samachar

वायु प्रदुषण रोकने के लिए 140 वाहनों की जांच कर मनपा ने वसूला 7 लाख ,22 हजार रूपये दंड 

Aman Samachar

महिला दिवस पर उत्कृष्ट सेवा देने वाली आँगनवाडी सेविकाओं का जिलापरिषद ने किया पुरस्कृत 

Aman Samachar
error: Content is protected !!