Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा बड़ौदा कार ऋण पर फिक्स्ड ब्याज दर विकल्प का शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार ऋण पर फिक्स्ड ब्याज दर शुरू करने की घोषणा की है। उधारकर्ताओं के पास अब अपनी पसंद के आधार पर बड़ौदा कार ऋण पर फिक्स्ड और अस्थायी ब्याज दर के बीच किसी एक विकल्प का चयन करने की सुविधा है। बड़ौदा कार ऋण के लिए ब्याज की फिक्स्ड दर बैंक के 1-वर्षीय एमसीएलआर से जुड़ी हुई है, जो इलेक्ट्रिक वाहनों सहित नई कार की खरीद पर लागू होती है।

          उधारकर्ता की क्रेडिट प्रोफ़ाइल से जुड़ी ब्याज दर ऋण की पूरी अवधि के दौरान अपरिवर्तित रहेगी। इसके अलावा, बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार ऋण (फिक्स्ड और अस्थायी दोनों) पर ब्याज की गणना अधिक प्रचलित मासिक रिड्यूसिंग बैलेंस पद्धति के मुकाबले दैनिक रिड्यूसिंग बैलेंस पद्धति पर की जाती है, जो उधारकर्ताओं के लिए इसे और अधिक आकर्षक बनाती है।

             बैंक ऑफ़ बड़ौदा के महाप्रबंधक (मॉर्गेज और अन्य खुदरा परिसंपत्तियां), श्री हर्षदकुमार टी सोलंकी ने बताया, “हमें कार ऋण पर ब्याज की फिक्स्ड दर का विकल्प पेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है, जिससे उधारकर्ताओं को फिक्स्ड और अस्थायी ब्याज दर के बीच किसी एक के चयन करने की सुविधा मिलती है। ऋण की अवधि के दौरान अपरिवर्तित रहने वाली ब्याज की फिक्स्ड दर, ब्याज दर में उतार-चढ़ाव के कारण होने वाले प्रभाव से अप्रभावित रहेगी। एक निश्चित आरओआई विकल्प को जोड़ने से बड़ौदा कार लोन और भी अधिक प्रतिस्पर्धी और आकर्षक बन गया है।”

            आवेदक बैंक की वेबसाइट पर बड़ौदा डिजिटल कार ऋण पेज पर जाकर या बैंक के मोबाइल ऐप – बॉब वर्ल्ड के जरिए या निकटतम बैंक शाखा में जाकर डिजिटल रूप से बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं और इसका लाभ उठा सकते हैं।इसके अलावा, पृथ्वी पर्यावरण की रक्षा, संरक्षण और सुरक्षा के लिए बैंक की बड़ौदा की पहल के तहत, बैंक ने ‘प्लांट ए ट्री’ कार्यक्रम को लागू किया है, जहां बैंक अपने ग्राहकों को संवितरित किए गए प्रत्येक ऑटो ऋण या गृह ऋण के लिए फल देने वाला एक पेड़ लगाता है। पिछले एक वर्ष में बैंक ने 1.85 लाख पेड़ लगाए हैं।बैंक ऑफ़ बड़ौदा कार ऋण दरों की और अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित पोस्ट

विश्व पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण कर मनपा आयुक्त ने नैसर्गिक आपदा से बचने के लिए पर्यावरण पूरक जीवन शैली अपनाने का किया आवाहन 

Aman Samachar

यातायात समस्या सुलझाने के लिए निरिक्षण कर सकारात्मक निर्णय लेने का आश्वासन 

Aman Samachar

एचएससी बोर्ड परीक्षा में नेत्रहीन छात्र की शानदार सफलता पर किया गया सत्कार 

Aman Samachar

कोंकण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के शिक्षक अधिक संख्या में मतदाता सूची में नाम दर्ज कराएं – अशोक शिंगारे

Aman Samachar

कावेसर तालाब के सौंदर्यीकरण के खिलाफ़ निवासियों ने फिर किया विरोध

Aman Samachar

बच्चों के लिए विशेष खसरा – रूबेला टीकाकरण अभियान, 15 दिसंबर से 25 जनवरी तक

Aman Samachar
error: Content is protected !!