Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने किया 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत में सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंकों में से एक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा (बैंक) ने आज देश भर में 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी के शुभारंभ की घोषणा की। बैंक का स्वर्ण ऋण शॉपी दरअसल बैंक की शाखा में इस सुविधा के लिए खास तौर पर तैयार किया गया एक कक्ष होता है, जहाँ ग्राहकों को केवल स्वर्ण ऋण से संबंधित सेवाएँ उपलब्ध कराई जाती हैं। स्वर्ण ऋण शॉपी ग्राहकों को उनकी निजी जरूरतों के अनुरूप तुरंत सेवा प्रदान करता है, साथ ही उनकी गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। इस शुभारंभ के साथ, अब देश भर में बैंक के स्वर्ण ऋण शॉपी की कुल संख्या कुल 1,238 हो गई है।

        बैंक के प्रत्येक स्वर्ण ऋण शॉपी में एक प्रभारी अधिकारी के साथ-साथ आभूषणों की कीमत निर्धारित करने के लिए कम-से-कम दो जांचकर्ता मौजूद होते हैं, ताकि सभी कार्य दिवसों पर आभूषणों के जांच की सेवाएँ उपलब्ध हो सकें। इसके अलावा, प्रभारी अधिकारी के पास अपने विवेक के आधार पर ऋण को मंजूरी देने का अधिकार होता है, जिससे ऋण को तुरंत मंजूरी मिलती है और इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगने वाला समय भी काफी कम हो जाता है।

       इस अवसर पर श्री अजय के. खुराना, कार्यपालक निदेशक, बैंक ऑफ़ बड़ौदा, ने कहा, “हमें 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ करते हुए बेहद खुशी हो रही है। बैंक के स्वर्ण ऋण कारोबार में और तेजी आई है, और हमें पूरा विश्वास है कि हमारे स्वर्ण ऋण शॉपी हमें एक गुणवत्तापूर्ण स्वर्ण ऋण पोर्टफोलियो के विस्तार और निर्माण में मदद करने में अहम भूमिका निभाएंगे। बैंक ऑफ़ बड़ौदा बहुत प्रतिस्पर्धी ब्याज दरों पर गोल्ड लोन की पेशकश कर रहा है, और ग्राहकों को बिना किसी प्रक्रिया शुल्क के 3 लाख रुपये तक की बढ़ी हुई ऋण-सीमा तक ऋण पाने की सुविधा भी है। इसके अलावा, हम इस बात का भी ध्यान रखते हैं कि ग्राहकों को गिरवी रखे गए सोने का सबसे बेहतर मूल्य मिले।”

        बैंक की ओर से आंध्र प्रदेश, गुजरात, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब और हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल राज्यों में 251 नए स्वर्ण ऋण शॉपी का शुभारंभ किया गया है।

संबंधित पोस्ट

टोरेंट बिजली ग्राहकों को राहत देने के लिए शीघ्र अभय योजना होगी लागू –  डा. जितेन्द्र आव्हाड 

Aman Samachar

रईस जूनियर कॉलेज में भारतीय रक्षा सेवाओं के लिए छात्र छात्राओं का मार्गदर्शन

Aman Samachar

डाका डालने की तैयारी जैसे विविध अपराधों को अंजाम देने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार , 12 लाख का माल बरामद

Aman Samachar

बहुत जल्द रिलीज होगी भोजपुरी फ़िल्म खाकी मेरा ईमान

Aman Samachar

नारायण नेत्रालय व एसर इंडिया ने कॉर्टिकल विजुअल इम्पेयरमेंट से पीड़ित बच्चों के लिये सॉफ्टवेयर थैरेपी बनाने के लिए की साझेदारी

Aman Samachar

भाजपा की स्थापना से लेकर सत्ता के शीर्ष पहुंचने पर कहाँ है वो लोग जिन्होंने अपना जीवन पार्टी में लगा दिया

Aman Samachar
error: Content is protected !!