Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

ओडिसी ने अपने सभी लि-आयन उत्‍पादों के लिए एक्‍सटेंडेड बैटरी वारंटी प्रोग्राम पेश किया

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स, भारत की सबसे तेजी से बढ़ रही प्रमुख इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता कंपनी, ने अपने लोकप्रिय मॉडलों की बैटरियों के लिए एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की पेशकश की है। इस तरह कंपनी ग्राहकों से अपने रिश्‍ते को और मजबूत करेगी। 1 मार्च 2024 से ओडिसी के उत्‍पाद खरीदने वाले सभी ग्राहक चुनिंदा मॉडलों पर 5 साल तक की एक्‍सटेंडेड वारंटी का फायदा उठा सकते हैं। इस तरह उन्‍हें अपनी खरीदारी में  ज्‍यादा मानसिक शांति और भरोसा मिलेगा।

      एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम की शर्तों के अनुसार, बैटरी वारंटी को स्‍टैण्‍डर्ड 3 वर्ष से बढ़ाकर कुल 5 वर्ष किया जा सकता है। यह सिर्फ बैटरी के लिये है। इससे ग्राहकों को ओडिसी इलेक्ट्रिक वाहनों में अपने निवेश पर अतिरिक्‍त सुरक्षा एवं सहयोग मिलेगा। एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम ओडिसी के निम्‍नलिखित वाहनों के लिये है: इकोकिस, ई2गो+, ई2गो लाइट, हॉक प्‍लस, हॉक लाइट, रेसर लाइट, वी2+ /वी2 और वेडर।

       इस अवसर पर, ओडिसी इलेक्ट्रिक व्‍हीकल्‍स प्रा. लि. के सीईओ श्री नेमिन वोरा ने कहा, “एक्‍सटेंडेड वारंटी प्रोग्राम ग्राहकों और पर्यावरण के अनुकूल ट्रैफिक के लिये ओडिसी की प्रतिबद्धता दोहराता है। इस पहल के साथ ग्राहक अपने ईवी का इस्‍तेमाल बैटरी खराब होने के डर से मुक्‍त होकर कर सकते हैं। इससे ईवी अपने जैसे आईसीई की तुलना में लंबे समय तक कम खर्चीले रहेंगे। उनमें होने वाला शुरूआती निवेश प्रति किलोमीटर कम खर्च और कम कार्बन फुटप्रिंट से संतुलित होगा।’

संबंधित पोस्ट

फर्जी आधार कार्ड के सहारे सिम कार्ड बेचने वाले एक नाबालिग समेत 3 गिरफ्तार 

Aman Samachar

वाहन व मोबाईल चोर गिरफ्तार , 2 मोटर सायकिल व एक मोबाईल बरामद

Aman Samachar

डीजी ठाणे स्कॉच गोल्ड अवार्ड समेत तीन परियोजनाएं स्कॉच ऑर्डर ऑफ मेरिट अवार्ड से सम्मानित 

Aman Samachar

भिवंडी के प्रथम यूपीएससी सफल अभ्यार्थी सैयद आरिफ मोइन का हुआ सत्कार

Aman Samachar

अंतर्राष्ट्रीय बाल दिवस के अवसर पर नवी मुंबई मनपा मुख्यालय नीले रंग में जगमगाया 

Aman Samachar

भिवंडी में 3 नए स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मंजूरी मिलने से नागरिकों में ख़ुशी 

Aman Samachar
error: Content is protected !!