Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

ग्रामीण इलाकों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के कार्य मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी – ओमप्रकाश शर्मा

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे , पालघर जिले के आदिवासी ग्रामीण क्षेत्रों में किये सामाजिक व विकास कार्यों से मुझे संतुष्टि मिली है। आज वाडा में औद्योगिक विकास से लाखों लोगों को प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार मिला है। राजनीति में रहकर जो विकास कार्य किए यही मेरे लिए सबसे बड़ी ख़ुशी है।

         6 अप्रैल 1980 में भाजपा की स्थापना के सदस्य ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि मेरा उद्देश्य हमेशा जनसेवा रहा हैं। बड़े भाई सत्यनारायण शर्मा के साथ राष्ट्रीय स्वंसेवक संघ के शाखा में जाने और उनसे मिले मार्गदर्शन से मुझे सामाज और राष्ट्र सेवा की प्रेरणा मिली। वर्ष 1973 से भारतीय जनसंघ और 6 अप्रैल 1980 को भाजपा की स्थापना का सदस्य बना। इसके बाद दो बार भाजपा राष्ट्रीय परिषद का सदस्य बनने पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी , लालकृष्ण आडवाणी,  मुरली मनोहर जोशी , प्रमोद महाजन , गोपीनाथ मुंडे , अरविन्द पेंडसे , वसंतराव पटवर्धन, रामभाऊ म्हालगी , राम कापसे ,वसंतराव बापट जैसे नेतानों के साथ कार्य करने का अवसर मिला। राजनीति में अच्छा अनुभव मिला जिसके चलते ठाणे , पालघर जिले के ग्रामीण आदिवासी लोगों के बीच कार्य किया। जहाँ गाँव वहां रोजगार का उद्देश्य लेकर वाडा में स्थानीय किसानों और उद्योग क्षेत्र के लोगों के बीच समन्वय एवं सरकारी विभागों के कार्यों में सहयोग किया। आज लाखों लोग इन उद्योगों में लाखों लोगों को रोजगार मिला है जिससे मुझे ख़ुशी है।
         एड चिंतामण वनगा , विष्णु सावरा को कई बार लोकसभा और विधानसभा में भेजने का कार्य किया। दोनों नेता अपने अंतिम समय तक सांसद , विधायक और मंत्री पद पर रहे। ग्रामीण क्षेत्र के साथ शहरी क्षेत्र पार्टी के उमीदवारों के पक्ष में कार्य किया। राममंदिर आन्दोलन , कश्मीर आन्दोलन में हिस्सा लिया। आज पार्टी के केंद्र और कई राज्यों में सरकारें है।50 वर्षो तक पार्टी के सेवा के बाद आज भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को मेरा यही सन्देश है कि वे अनुचित मार्ग से बचे और लोगों की सेवा करने का कार्य करें।

संबंधित पोस्ट

रेलवे स्टेशन व तलावपाली क्षेत्र को फेरीवालों से मुक्त कराने के मनपा आयुक्त ने दिए निर्देश

Aman Samachar

होंडा अमेज़ ने कुल 5 लाख कारें बेचने की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar

25 साल में पहले रणजी ट्रॉफी मैच के लिए तैयार दादोजी कोंडदेव स्टेडियम – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

रेनो इंडिया और बीएलएस ई-सर्विसेज ने ग्रामीण भारत में मोबिलिटी को बढ़ावा देने के‍ लिये किया एमओयू 

Aman Samachar

सरकारी नौकरियों में भर्ती के निजी कंपनियों को अधिकार देने का अध्यादेश रद्द करें – एड विक्रांत चव्हाण 

Aman Samachar
error: Content is protected !!