Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

युवा दलित नेता बुद्धभूषण गोटे राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल 

ठाणे ( यूनिस खान ) दलित पैंथर सेना के अध्यक्ष बुद्धभूषण गोटे अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ राकांपा शरदचंद्र पवार पार्टी में शामिल हो गए। इस मौके पर राकांपा-शरदचंद्र पवार पार्टी की राष्ट्रीय कार्याध्यक्ष सुप्रिया सुले, राष्ट्रीय महासचिव डॉ. जितेंद्र आव्हाड, प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे और ठाणे जिलाध्यक्ष मनोज प्रधान मौजूद थे।

         महाराष्ट्र में बुद्धभूषण गोटे को युवा दलित नेता के तौर पर जाना जाता है। वह मुंब्रा में दलित आंदोलन के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कुंदन गोटे के बेटे हैं। दलित आंदोलन में सक्रिय बुद्धभूषण गोटे का मराठवाड़ा और विदर्भ में मजबूत पब्लिक रिलेशन है। प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने कहा कि गोटे को संगठन की बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी और पार्टी में उनके आने से पार्टी संगठन मजबूत होगा।

    हम शरद पवार और डॉ. जितेंद्र आव्हाड की प्रोग्रेसिव सोच पर भरोसा करते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं। बुद्धभूषण गोटे ने कहा कि हम राकांपा-शरद चंद्र पवार पार्टी में शामिल हो रहे हैं क्योंकि शरद पवार और डॉ. जितेंद्र आव्हाड में अंबेडकरवादी समुदाय को न्याय दिलाने की क्षमता है। इस मौके पर राकांपा यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष महबूब शेख, महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस की प्रदेश महासचिव नताशा आव्हाड के अलावा कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

मुंब्रा कलवा विधानसभा क्षेत्र के लोग पत्र लिख रहे हैं प्रचार नहीं काम बोलता है 

Aman Samachar

ठाणे जिले में आज कोविड 19 के टीकाकरण मुहिम शुरू ,  पहले चरण में आरोग्य कर्मचारियों को दिया जायेगा का टीके का डोज 

Aman Samachar

मनपा परिवहन सेवा के बेड़े में 100 अतिरिक्त बस शामिल करने व मुंब्रा में डिपो बनाने की मांग

Aman Samachar

राज्य सरकार का आधिकारिक यात्री ऐप चलाएगा एसटी निगम — प्रताप सरनाईक

Aman Samachar

नेशनल डॉक्टर्स डे के मौके पर आदिवासी इलाकों में सेवा दे रहे डॉक्टर सम्मानित

Aman Samachar

महामहिम राज्यपाल के हाथों पुस्तकों एवं हिंदी काव्य संग्रह का विमोचन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!