Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए नगर सेवकों ने की मांग

 ठाणे [ युनिस खान ] मुंब्रा कौसा की सड़क विस्तारीकरण में प्रभावित घर व गाला धारकों को कब्ज़ा पत्र देने के चार वर्ष बाद भी कब्ज़ा नहीं दिया गया है।  प्रभावित नागरिकों की समस्या को लेकर नगर सेवक अशरफ पठान शानू ने मनपा आयुक्त कार्यालय के समक्ष आन्दोलन कर न्याय दिलाने की मांग किया है।

              नगर सेवक पठान ने कहा है कि मुंब्रा प्रभाग समिति क्षेत्र में सड़क विस्तारीकरण के दौरान वर्ष 2016 में लोगों के घर ,दूकान , मैदान , बाग़ आदि की जगह चली गयी। मनपा ने सभी प्रभावित लोगों को कौसा मार्केट में गाला देने का वादा कर उन्हें कब्ज़ा पत्र दिया था।  चार वर्ष से अधिक समय बीतने के बावजूद अभी तक लोगों को जगह का कब्ज़ा नहीं दिलाया गया।  जिससे प्रभावित लोग मनपा कार्यालय का चक्कर लगा रहे है। सड़क विस्तारीकरण से प्रभावित लोगों को न्याय दिलाने के लिए नगर सेवक पठान ,मनपा की मुंब्रा प्रभाग समिति सभापति अश्रीन राउत ,नगर सेविका फरजाना शाकिर शेख ने मनपा मुख्यालय स्थित आयुक्त कार्यालय के सामने आन्दोलन कर आन्दोलन किया। पठान ने कहा कि मनपा ने शीघ्र प्रभावित लोगों का उचित पुनर्वास नहीं कराया तो वे तीव्र आन्दोलन करेंगे।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी मनपा का वित्त वर्ष 2022-23 के लिए 822 करोड़ 43 लाख 32 हजार रुपये का बजट पेश

Aman Samachar

 ग्रैंड मराठा फाउंडेशन के शिविर में लोगों ने लिया स्वास्थ्य लाभ 

Aman Samachar

मनपा की प्रत्यक्ष महासभा आयोजित करने की मांग को लेकर विरोधी पक्षनेता ने मुंबई उच्च न्यायालय में दायर की याचिका

Aman Samachar

4 अक्टोबर से शुरू हो रहे स्कूल दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें – जिलाधिकारी 

Aman Samachar

ठाणे स्मार्ट सिटी लिमिटेड और मनपा द्वारा संयुक्त रूप से ओपन डाटा वीक का आयोजन 

Aman Samachar

विधानसभा में राज्य सरकार की कपड़ा उद्योग नीति का विधायक रईस शेख ने किया पोस्ट-मार्टम 

Aman Samachar
error: Content is protected !!