Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

पालकमंत्री के कोरोना संक्रमण से स्वस्थ्य होने व लम्बी आयु के लिए मांगी जा रही मन्नतें

 ठाणे [ युनिस खान ] राज्य के नगर विकास व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे व मनपा शिक्षा समिति सभापति विकास रेपाले के कोरोना पोजिटिव होने पर स्वस्थ्य होने के लिए मंदिरों व दरगाह में प्रार्थना कर मन्नते माँगी जा रही हैं।
               पालकमंत्री शिंदे व शिक्षा समिति सभापति रेपाले के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलते ही उनके समर्थकों ने मंदिरों के प्रार्थना ,धार्मिक अनुष्ठान , दरगाह में चादर चढाने व विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन कर शीघ्र स्वस्थ्य होने व लंबी आयु के लिए मन्नते मांगी जा रही हैं। प्रभाग क्रमांक 19 के हजुरी में दत्त मंदिर ,रायलादेवी   मंदिर ,राय्लेश्वर मंदिर , सुर्वेवाडी मंदिर ,पिम्पेलेश्वर मंदिर ,शनि मंदिर ,साईबाबा मंदिर ,गणेश मंदिर , दुर्गामाता मंदिर ,हनुमान मंदिर में लोगों ने पूजा अर्चना कर शिंदे व रेपाले के स्वस्थ्य होने की कमाना की गयी। वहीँ हजुरी दरगाह में विशेष नमाज पढ़ी गयी और दोनों नेताओं के स्वस्थ्य होने व लम्बी आयु के लिए मन्नतें मांगी गयी। उत्तर भारतीय विभाग शिवसेना की ओर से लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष शशि यादव की ओर से विशेष प्रार्थना का आयोजन किया गया। शहर के अनेक इलाके में धार्मिक अनुष्ठान व  प्रार्थना कर शिंदे के स्वस्थ्य होने की मांग की जा रही है।

संबंधित पोस्ट

जी एम.कालेज स्टडी सेंटर में बी.ए.प्रथम वर्ष छात्रों के मार्गदर्शन क्लास का उदघाटन 

Aman Samachar

गुरूवार शाम हुई बारिश में मनपा आपातकालीन विभाग की पोल खुली 

Aman Samachar

रैली के माध्यम से छात्रों ने दिया मतदान करने का सन्देश

Aman Samachar

बढ़ती बिजली चोरी और घाटे से शील-मुंब्रा-कलवा में हो सकती है लोड शेडिंग

Aman Samachar

कोपरी में निःशुल्क रंगोली प्रदर्शन

Aman Samachar

मनपा के अस्थायी कर्मचारियों को वेतन नहीं मिलने पर मुख्यालय के गेट पर किया भीख मांगो आन्दोलन 

Aman Samachar
error: Content is protected !!