Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
खास खबर

अपराधियों में भय व आम जनता में सम्मान पूर्ण माहौल तैयार कर पुलिस विशवास निर्माण करे – उद्धव ठाकरे

मुंबई [ युनिस खान ] आम जनता में पुलिस का आदरयुक्त डर व अपराध करने वालों में दहशत का माहौल तैयार कर पुलिस जनता में विश्वास निर्माण करे।  सागरी सुरक्षा , क़ानून व सुव्यवस्था बनाये रखने के साथ आदर्श ,सुरक्षित व गतिमान मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्तालय बनाये . इस आशय का उदगार राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने व्यक्त किया है।
            ठाणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक व पालघर पुलिस अधीक्षक क्षेत्र के कुछ हिस्से को मिलकर बने नए पुलिस आयुक्तालय के ई उद्घाटन के अवसर पर मुख्यमंत्री ठाकरे बोल रहे थे। आन लाईन उद्घाटन कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अजीत पवार ,गृह मंत्री अनिल देशमुख , पालघर जिले के पालकमंत्री दादाजी भुसे  गृह राज्यमंत्री शहर सतेज पाटील ,गृह राज्यमंत्री ग्रामीण शंभूराजे देसाई अपर मुख्य सचिव गृह सीताराम कुंटे पुलिस महासंचालक सुबोधकुमार जायसवाल ,मीरा भाईंदर वसई विरार पुलिस आयुक्त सदानंद दाते समेत अनेक जनप्रतिनिधि व पुलिस अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि काफी दिनों से पुलिस आयुक्तालय की मांग हो रही थी जो आज पूरी हो रही है। गुंडागर्दी पर नियंत्रण ,महिलाओं की सुरक्षा का माहौल बनाकर अपने कठोर कर्तव्यों से आदर्श आयुक्तालय का निर्माण करें। शासन पूरी तरह पुलिस के साथ है। नए पुलिस आयुक्तालय के मीरा भाईंदर में 6 व वसई विरार में 7 कुल 13 पुलिस थाने हैं। इसके अलावा मीरा भाईंदर में खारीगाँव , काशी गाँव 2 पुलिस थाने और वसई विरार में पेल्हार ,आचोले , मांडवी , बोलिंज व नायगांव नए पुलिस थाने होंगे। आयुक्तालय में 5 पुलिस उपायुक्त होंगे। वहीँ मीरा भाईंदर में 1 व वसई विरार में दो पुलिस जोन बनेंगे।

संबंधित पोस्ट

Update Aadhaar Address Online: जानिए किस तरह घर बैठे आधार कार्ड में ऑनलाइन अपडेट किया जा सकता है पता

Admin

कोरोना को मात देकर अस्पताल से बाहर निकलने पर नगर विकास मंत्री का लोगों ने किया स्वागत

Aman Samachar

 अभिनेत्री सौम्या टंडन को फ्रंटलाईन वर्कर बनाकर कोरोना का टीका लगाने का मामला गरमाया

Aman Samachar

ठाणे पूर्व सैटिस व नए उपनगरीय रेलवे स्टेशन का अधिक प्रभावी ढंग से हो काम –  नरेश म्हस्के

Aman Samachar

हफ्ते के आखिरी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार, RIL और HDFC के शेयर टूटे

Admin

हाथरस मामले में अन्तराष्ट्रीय स्तर छवि ख़राब करने व प्रदेश में दंगे भड़काने की साजिश का मुकदमा दर्ज

Aman Samachar
error: Content is protected !!