Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
अपराध

भिवंडी में मामूली विवाद के चलते ऍसिड हमला , 5 लोग जखमी

 भिवंडी [ एम हुसैन ] शहर के साई नगर ताडाली अंजुरफाटा रोड इलाके में गुरुवार को हुए मामूली विवाद हो गया । दुसरे दिन पूंछतांछ करने जाने वाले युवकों पर 3 से 4 लोगों ने ऍसिड फेककर हमला किया है। इस एसिड हमले में  5 लोग जखमी हो गए हैं जिसमें 2 लोगों का अस्पताल में उपचार हो रहा है ।
         पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पास शहर के ताडाली साईनगर स्थित निखिल सालुंखे जो गुरुवार को काम करने के बाद घर वापस आ रहा था। उसी परिसर में रहने वाले भंगार व्यवसायी अब्दुल रहीम खान व सलीम पठान का आपस में झगड़ा हुआ था। इसी झगड़े को खत्म करने के लिए सूरज पटेल,अभिषेक शर्मा, निलेश कुमार हरिजन, अभिषेक देशमुख ने प्रयास किया था। उसी समय आरोपी अब्दुल रहीम खान ने रोहित पांडे के  मित्र अभिषेक देशमुख को  धमकी दी थी। शुक्रवार दि 9 अक्टूबर को रात  8.30  बजे के समय अब्दुल खान ने रोहित पांडे के मित्र को दी गई  धमकी के संदर्भ में पूछताछ करने वाले रोहित पांडे व उसके  मित्र सूरज पटेल, अभिषेक शर्मा, निलेश कुमार हरिजन, अभिषेक देशमुख ने अब्दुल खान के घरी गया और यह बात  सलीम मुस्‍तकीम पठान व अब्दुल रहीम खान बताया जिसपर आक्रोशित होने के कारण इन्होने उक्त लोगों के साथ हुज्जत होने लगी । इसी समय  अब्दुल रहीम खान ने घर में बाल्टी में जमा रखा हुआ एसिड लाया और रोहित पांडे व इसके चारो मित्रों को जान से मारने के उद्देश्य से उनके शरीर पर डाल दिया जिससे वह गंभीर जखमी  हो गए हैं। उस समय रोहित पांडे के मित्र अभिषेक देशमुख की पत्नी गायत्री देशमुख जो झगडा छुड़ाने के लिए आई आई थी उसे भी आरोपी सलीम खान ने लोहे के रॉड से मार कर जख्मी कर दिया है।
        उक्त प्रकरण बाबत रोहित पांडे ने नारपोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है जिसके अनुसार भादंवि की धारा 307, 326 (A), 34 के अनुसार मामला दर्ज कर लिया है । उक्त झगड़े का आरोपी अब्दुल रहीम खान भी ऍसिड फेकले के बाद नीचे गिर गया था जिसके कारण उसके ऊपर ऍसिड गिर गई थी जिसमें वह भी जखमी हो गया है जिस कारण उसे शहा अस्पताल अंजुर फाटा स्थित उपचार के लिए भर्ती कराया गया है तथा सलीम पठान को उक्त मामले में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जखमी अभिषेक देशमुख को मुंबई सायन अस्पताल में व अभिषेक शर्मा को गुरुकृपा अस्पताल भिवंडी स्थित उपचार के लिए भर्ती कराया गया है और उक्त तीनों जखमियों को उपचार करने के बाद घर भेज दिया गया है ।

संबंधित पोस्ट

जब पहली बार किसी गेंदबाज ने पूरी टीम को किया ढेर, 64 साल के बाद भी है विश्व रिकॉर्ड

Admin

 लाकर में आभूषण रखने जा रहे व्यक्ति के हाथ से थैली झटककर चोर फरार

Aman Samachar

भिवंडी में झोलाछाप डॉक्टर गिरफ्तार 

Aman Samachar

भिवंडी में मोटर सायकिल चोरी करने वाले तीन शातिर चोर गिरफ्तार 

Aman Samachar

Aman Samachar

दो सहेलियों की मुरबाड जंगल के एक पेड़ से लटकता मिला शव

Aman Samachar
error: Content is protected !!