Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

पथविक्रेता व फेरीवालों से प्रधानमंत्री पथविक्रेता आत्मनिर्भर योजना का लाभ उठाने का आवाहन 

ठाणे [ युनिस खान ] मनपा क्षेत्र के पथ विक्रेता व फेरीवालों को आत्मनिर्भर बनाने के केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री पथविक्रेता आत्मनिर्भर योजना मनपा की ओर शुरू की गयी है।  शहर के फेरीवालों से इस योजना का लाभ उठाने का कमानापा के समाज विकास विभाग की ओर से आवाहन किया गया है।

              कोविड 19 के चलते लाक डाउन व अन्य कारणों से पथविक्रेताओं व फेरीवालों की उप जीविका काफी प्रभावित हुए है। जिसके चलते महानगर पालिका व नगर पालिका क्षेत्र में के पथ विक्रेता पुनः अपना व्यवसाय शुरू कर सके इसके लिए ततकाल उन्हें आर्थिक सहायता की आवश्यकता है। इसके लिए केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत विशेष सूक्ष्म आपूर्ति योजना राज्य में शुरू है। इस लिए ठाणे मनपा समाज विकास विभाग की ओर से प्रधानमंत्री पथ विक्रेता आत्मनिर्भर निधि योजना प्रभावी तरीके से शुरू की गयी है। मनपा ने 22 हजार 100 लाभार्थियों को लाभ देने का उद्देश्य है। इसके तहत अब तक 19769 लाभार्थियों ने अब तक आवेदन किया है। इसमें 3899 लाभार्थियों को बैंक से कर्ज मंजूर हो गया है।  योजना ठाणे शहर के सब्जी , फल ,तैयार खाद्य पदार्थ ,चाय ,भजिया पाँव ,अंडा ,कपडा ,वस्त्र ,चप्पल , कारीगर से उत्पादित वस्तुएं पुस्तक ,स्टेशनरी आदि व्यवसाय करने वाले पथ विक्रेता इस योजना का लाभ ले सकते है।  मनपा के समाज विकास विभाग की ओर से लोगों से योजना का लाभ उठाने का आवाहन किया गया है।

संबंधित पोस्ट

भिवंडी के प्रतिभाशाली छात्रों और खिलाडियों का किया गया सत्कार 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 500 वर्ग फुट तक के घरों को संपत्ति कर में छूट दी जायेगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar

ठाणे शहर कांग्रेस 1 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य देकर शुरू किया सदस्यता अभियान 

Aman Samachar

बगैर स्वैब लिए कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट बनाने वाले कोविड सेंटर के दो कर्मचारी गिरफ्तार

Aman Samachar

जिले की 13 ग्राम पंचायत क्षेत्रों में पर्यावरण संवर्धन के लिए मेरी वसुंधरा अभियान शुरू 

Aman Samachar

रंगमंच कामगारों को महापौर के हाथो राशन का वितरण किया गया 

Aman Samachar
error: Content is protected !!