Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़हलचल

 स्वच्छता व वृक्षारोपण कर शिवशान्ति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने मनाया नव वर्ष 

ठाणे [ इमरान खान ] शिवशांति प्रतिष्ठान के कार्यकर्ताओं ने प्रति वर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वच्छता अभियान व वृक्षारोपण करके नववर्ष का जश्न मनाया है। उपवन स्थित पलायदेवी मंदिर परिसर में कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
         इस अवसर संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने सभी को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों से संस्था द्वारा 1 जनवरी को पर्यावरण के संरक्षण व संवर्धन के लिए कार्य किया जा रहा है। जिसका एक मात्र उद्देश्य है कि अधिक से अधिक युवापीढ़ी को पर्यावरण संवर्धन व संरक्षण के प्रति जागरूक करने करने है। पर्यवरण और स्वच्छता से हमें स्वास्थ्य व निरोगी जीवन मिलता है। इसके महत्त्व को लोगों को समझना आवश्यक है। संस्था द्वारा संस्था के सहयोगी सुधीर सिंह के हाथो वृक्षारोपण कर उनका जन्मदिन भी मनाया गया।
         इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता विनय सिंह, विजयप्रताप सिंह, समाज सेविका मनीषा सिंह, संस्कार क्लासेस की संचालिका लक्ष्मी मौर्या, सरिता सिंह, रंजीत सिंह, गोपाल ठाकुर, शिक्षा यादव, प्रशांत दलाई व अन्य स्वयं सेवकों ने श्रमदान किया।

संबंधित पोस्ट

13 जनवरी को भूमिपुत्र निर्धार परिषद, 24 जनवरी को हवाई अड्डा का कामबंद करने का आंदोलन – दशरथ पाटिल

Aman Samachar

भिवंडी में  राकांपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में मनमानी करने वाले कार्यकर्ताओं को जितेंद्र आव्हाड ने सुनाई खरी खरी  ।

Aman Samachar

मुलुंड युवक कांग्रेस ने कोरोना स्वास्थ्य रक्षकों एवम फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं दिए टूल किट्स 

Aman Samachar

     बैंक ऑफ बड़ौदा ने शुरू किया बड़ौदा तिरंगा डिपॉजिट 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने एक व्यापक चालू खाता पैकेज किया शुरू

Aman Samachar

त्रिवेणी संगम की घारा में चिट्ठी डालकर विश्वशांति और जनकल्याण के गंगामैया से की कामना

Aman Samachar
error: Content is protected !!