Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष पद पर आसिफ खान नियुक्त

भिवंडी [ एम हुसेन ] निष्ठावान कार्यकर्ता आसिफ खान को जलसंपदा मंत्री व प्रदेश राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष जयंत पाटील के आदेशानुसार व गृहनिर्माण मंत्री डा.जितेंद्र अव्हाड के आशिर्वाद से राष्ट्रवादी कांग्रेस युवा प्रदेश अध्यक्ष मेहबूब शेख ने भिवंडी शहर युवा अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस अवसर पर संजय बनसोडे पर्यावरण व लोक निर्माण राज्य मंत्री , गर्जे प्रदेश महासचिव राकांपा,  रविकांत वर्पे कार्याध्यक्ष युवक महाराष्ट्र, सूरज चव्हाण कार्याध्यक्ष महाराष्ट्र् , गौतम आगा महा सचिव,  रहेमान सैय्यद सचिव महाराष्ट्र, भिवंडी शहर जिला अध्यक्ष भगवान टावरे ,
  जब्बार क़ाज़ी साहेब, सुलतान सिद्दीकी साहेब, शरीफ अंसारी साहेब उपस्थित थे। भिवंडी शहर जि. युवा अध्यक्ष के पद पर आसिफ खान को नियुक्त किए जाने पर भिवंडी के युवाओं में ख़ुशी का माहौल है।
   इसी प्रकार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी भिवंडी शहर के सभी पदाधिकारी तथा सभी सेल अध्यक्ष द्वारा युवा अध्यक्ष आसिफ खान का अभिनंदन किया है। इस अवसर पर नव नियुक्त युवा अध्यक्ष आसिफ खान ने उक्त सभी शीर्ष नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए पार्टी को मजबूत करने तथा अधिक संख्या में युवाओं को जोडने के लिए हरसंभव प्रयास का संकल्प व्यक्त किया है।.

संबंधित पोस्ट

थैलेसीमिया रोगियों के लिए रक्त स्टेम सेल प्रत्यारोपण एकमात्र चिकित्सीय उपचार विकल्प

Aman Samachar

टेम्भी नाका की दुर्गेश्वरी; आस्था, परंपरा और उत्साह का एक बड़ा त्योहार

Aman Samachar

पीएनबी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथो राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार प्राप्त

Aman Samachar

पेट्रोल व जीवन आवश्यक वस्तुओं दर वृद्धि के विरोध में कांग्रेस ने निकाली साइकिल रैली

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र की 514 इमारतें धोखादायक घोषित , 61 अति धोखादायक 

Aman Samachar

नेरुल का सूचना भवन मिडिया के लिए उपयोगी साबित होगा – मुख्यमंत्री ठाकरे 

Aman Samachar
error: Content is protected !!