Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

कर चोरी व विविध अपराधों में जब्त वाहनों की 29 अक्टोबर को आनलाईन नीलामी 

ठाणे [ युनिस खान ] कर चोरी व अन्य अपराधों के दोषी पाए जाने पर जब्त वाहनों की उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, नवी मुंबई ई-नीलामी करने वाला है। उक्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी 29 अक्टूबर 2021 को ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से की जायेगी।
इसके लिए उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय की ओर से वाहन मालिकों को सूचित किया है। वाहन मालिकों के पास नीलामी की तारीख तक वाहन को छुडाने का अवसर होगा।  नीलाम किए जाने वाले वाहनों की सूची उपक्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर जन सूचना के लिए चस्पा कर दी गई है।
इच्छुक व्यक्ति ऊपर बताए गए स्थानों पर सीधे वाहनों का निरीक्षण कर सकते हैं।  संबंधित व्यक्ति विस्तृत जानकारी के लिए उप क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय, नवी मुंबई से संपर्क करें। सभी इच्छुक व्यक्तियों को नीलामी में भाग लेने का आवाहन किया गया है। नीलामी से पहले ऑनलाइन प्रकाशन किया जाएगा।  यह जानकारी उप क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, नवी मुंबई ने दी है।

संबंधित पोस्ट

सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में रईस जूनियर कॉलेज को प्रथम पुरस्कार

Aman Samachar

सिंगापुर एयरलाइंस ने नए नैरोबॉडी एयरक्राफ्ट केबिन प्रोडक्ट का किया अनावरण

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा द्वारा बड़ौदा कार ऋण पर फिक्स्ड ब्याज दर विकल्प का शुभारंभ

Aman Samachar

भारत अगले 20 वर्षों में दुनिया भर में ऊर्जा की मांग में सबसे बड़ी वृद्धि देखेगा -इन्फोमेरिक्स

Aman Samachar

24 किलो प्रतिबंध प्लास्टिक जब्त कर मनपा ने वसूले के 26,000 रुपये का दंड 

Aman Samachar

फेरीवालों की हाथगाड़ी तोड़ने वालों को निलंवित करने की शिवसेना युटीबी ने की मांग  

Aman Samachar
error: Content is protected !!