Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

द यूपी फाइल्स के ट्रैलर का प्रदर्शन सिनेमाघरों में शुरू

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] ओस्तवाल फिल्म्स के बैनर तले निर्मित बॉलीवुड फिल्म द यूपी फाइल्स का ट्रैलर रविवार से सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया जा रहा हैं।जबकि,फिल्म 29 मार्च को रिलीज किया जाएगा।ज्ञात रहें विगत 14 फरवरी को टीज़र और पोस्टर पद्म भूषण पुरस्कार विजेता अनुपम खेर के द्वारा किया गया था।नीरज सहाय के निर्देशन और कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल द्वारा निर्मित द यूपी फाइल्स एक उत्कृष्ट सिनेमा हैं।जिसकी सम्मोहक कहानी दर्शकों को आकर्षित करेगी।
       निर्माता कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल ने कहा कि द यूपी फाइल्स के निर्माण की यात्रा चुनौतीपूर्ण और लाभदायक रही हैं।हम कहानी कहने की शक्ति में विश्वास करते हैं और इस फिल्म के साथ हमारा लक्ष्य एक व्यापक फिल्म बनाना हैं।जिसका अनुभव  हमारे दर्शकों के दिलों में बसता हैं।
      निर्देशक नीरज सहाय ने द यूपी फाइल्स के बारे में अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह फिल्म प्रेम का परिश्रम हैं।एक सम्मोहक कथा को सामने लाने के लिए समर्पित प्रयासों की परिणति हैं।जो दर्शकों को पसंद आएगी। अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि एक राज्य के रूप में यूपी में पिछले कुछ वर्षों में महत्वपूर्ण बदलाव हुए हैं और फिल्में हमारे देश के लोगों की कहानियों को साझा करने का एक महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
       फिल्म के हेड ऑफ प्रोडक्शन गौतम राय,प्रोडक्शन डिजाइनर विष्णु निषाद,डीओपी अनिल जेवियर,लेखक स्तानिश गिल,कोरियोग्राफर गणेश आचार्या,एक्शन डायरेक्टर मोहन बग्गड़,संगीतकार दिलीप सेन,एडिटर शेरविन बर्नार्ड,बैकग्राउंड म्यूजिक बापी भट्टाचार्य हैं।प्रमुख कलाकार मनोज जोशी,मंजरी फड़निस,अनिल गोर्गे,अशोक समर्थ,मिलिंद गुणाजी,अवतार गिल,वैभव माथुर,सलीम जैदी,अली असगर एवं अन्य हैं।

संबंधित पोस्ट

कलमगांव अंडरपास का प्रस्ताव का प्रस्ताव भेजने का ठाणे जिला परिषद को आदेश

Aman Samachar

केन्द्रीय राज्यमंत्री कपिल पाटिल की उपस्थिति में दिवा के अनेक शिवसैनिक भाजपा में शामिल 

Aman Samachar

भिवंडी मनपा में ठेके पर काम करने वाले 88 मजदूरों को तीन माह से वेतन नहीं

Aman Samachar

महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कम रोग निवारक जांच करते हैं – डॉ राजेश बेंद्रे

Aman Samachar

वरिष्ठ नागरिकों के लिए ड्राइवइन टीकाकरण केंद्र विवियाना मॉल की पार्किंग में दो दिनों में होगा शुरू 

Aman Samachar

एसबीआई कार्ड ने लॉन्च किया अपनी तरह का पहला ‘कैशबैक एसबीआई कार्ड’

Aman Samachar
error: Content is protected !!