Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

यहूदियों के प्रार्थना स्थल में बम रखे होने की धमकी से शहर में सनसनी

ठाणे [ युनिस खान ] यहूदियों के प्रार्थना स्थल में बम रखे होने की ईमेल पर आई धमकी से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी। यहूदियों के प्रार्थना स्थल सिनेगॉग में बम होने की जानकारी मिलते ही पुलिस ने चारों ओर की सडकों को बैरिकेट कर बम शोधक निरोधक और डॉग स्वार्ड से जांच की। करीब दो घंटे बाद बम नहीं होने की पुष्टि होने पुलिस प्रशासन ने राहत की सांस ली।

         सिविस अस्पताल के सामने यहूदियों का प्रार्थना स्थल है। इस प्रार्थना स्थल के ईमेल पर स्थल के अन्दर आज गुरूवार 28 दिसंबर को बम रखे होने की धमकी आई। इसकी सूचना ट्रस्टियों ने पुलिस की दी।  इसके बाद नौपाडा , ठाणे नगर और राबोड़ी तीन थानों की पुलिस के साथ बम शोधक व निरोधक दस्ता , डॉग स्क्वाड सभी मौके पर पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी। आज गुरूवार 28 दिसंबर 2023 को दोपहर साढ़े बारह बजे से अंबेडकर रोड , स्टेशन रोड और आसपास की सड़कों को आवागमन के लिए बंद कर दिया। पुलिस ने प्रार्थना स्थल की जांच कर बाम नहीं होने की पुष्टि कर दिया।

        ठाणे में करीब 600 यहूदी रहते हैं और शहर के सिविल अस्पताल के निकट इनका प्रार्थना स्थल [ मस्जिद ] है।  इस्राईल और फिलिस्तीन युद्ध शुरू रहने के चलते कुछ शरारती तत्वों द्वारा अफवाह फैलाकर यहूदी समुदाय को डराने का प्रयास किये जाने की घटना बताई जा रही है। बम की अफवाह से शहर में आज अफरातफरी का माहौल देखने को मिला है।

       इस मामले में नौपाड़ा पुलिस ने भादवि की धारा 505 (1) (बी) 505 (2) और 506 (2) के तहत मामला दर्ज किया है और साइबर सेल की मदद से आगे की जांच की जा रही है। पुलिस उपायुक्त गणेश गावडे ने बताया है की पुलिस के विविध दस्ते तकनीकी जानकारी एकत्र  कर आरोपियों की तलाश कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

राष्ट्रीय नागरिक स्वास्थ्य मिशन के तहत निर्मित स्वास्थ्य केंद्र का केन्द्रीय राज्यमंत्री ने किया उद्घाटन.

Aman Samachar

लाक डाउन में बंद धार्मिक स्थलों व शिक्षा संस्थाओं का बिजली बिल माफ़ कराने की मांग 

Aman Samachar

फ़िल्म अभिनेता कुशल पांडेय इश्क़ बनारस की शुटिंग में व्यस्त

Aman Samachar

 लाकर में आभूषण रखने जा रहे व्यक्ति के हाथ से थैली झटककर चोर फरार

Aman Samachar

सॉलिडैरीडैड एशिया का भारतीय चाय एसोसिएशन के साथ अंतर्राष्ट्रीय लघुचाय उत्पादक सम्मेलन कोलकाता में

Aman Samachar

सेन्ट्रल रेलवे मजदूर संघ की ओर से स्व एस एम शुक्ला लाईफ टाईम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित 

Aman Samachar
error: Content is protected !!