Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

तीन कोविड अस्पताल के माध्यम से शीघ्र 2500 अतिरिक्त बेड उपलब्ध होंगे –  एकनाथ शिंदे

ठाणे [ युनिस खान ] शहर में औसत एक हजार से अधिक कोरोना संक्रमित नए मरीज मिल रहे हैं। कोरोना मरीजों को अस्पताल को अस्पताल में भर्ती करने की समस्या को हल करने के लिए मनपा पूरी तरह सुसज्ज है।  इस आशय की जानकारी देते हुए नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि तीन नए कोविड अस्पताल के माध्यम से शीघ्र ढाई हजार बेड उपलब्ध होंगे। आज उन्होंने वोल्टास व ज्यूपिटर अस्पताल के निकट पार्किंग प्लाजा में मनपा की ओर से बने कोविड अस्पताल का निरिक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

                उन्होंने कहा कि कोरोना की पहली लाट आने पर वागले इस्टेट की बुश कंपनी की जगह में 450 बेड क्षमता की कोविड अस्पताल बनायीं गयी।  बाद में कोरोना मरीजों की संख्या घटने के पर अस्पताल का पूर्ण क्षमता से उपयोग नहीं हुआ। अब  कोरोना संक्रमण बढ़ने से अस्पताल पुनः पूर्व क्षमता से शुरू करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि पोखरण रोड 2 में वोल्टास कंपनी की जगह में एक हजार बेड का अस्पताल शुरू हो रहा है जिसमें मरीजों को भर्ती किया जायेगा। ज्यूपिटर के निकट पार्किंग प्लाजा में बने कोविड अस्पताल में 1169 बेड क्षमता का अस्पताल तैयार है जिसमें कुछ मरीज भर्ती किये गए हैं। आज के समय इसमें 350 बेड का उपयोग शुरू हो चूका है। मनुष्यबल बढाकर इसे पूर्ण क्षमता से शुरू का निर्देश मनपा प्रशासन को दिया है। इस जगह में अभी 500 बेड बढ़ाने की क्षमता है। तीन दिन पूर्व मनपा के सभी संबंधित अधिकारीयों की बैठक कर पालकमंत्री शिंदे ने भविष्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की आवश्यकता के अनुसार बेड , दवा उपचार आदि की सुविधा मुहैया करने का निर्देश दिया था। आज उन्होंने कोविड अस्पतालों का दौरा कर अधिकारीयों को आवश्यक निर्देश दिया है।

संबंधित पोस्ट

मैजिकब्रिक्स प्रॉपइंडेक्स रिपोर्ट के अनुसार संपत्ति के मूल्यों में बढ़ोतरी देखने को मिली

Aman Samachar

मनपा क्षेत्र में 11 निजी अस्पतालों समेत 51 आरोग्य केन्द्रों में कोरोना टीकाकरण शुरू 

Aman Samachar

हरित उद्यमिता के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने की शुरुआत में सिडबी का सहयोग

Aman Samachar

 निवेश प्रोत्साहन, निर्यात, व्यवसाय के लिए सिडबी करेगी महाराष्ट्र सरकार के साथ सहयोग

Aman Samachar

आकाश+BYJU’S के 440 छात्रों ने NTSE (चरण II) में उत्तीर्ण होने का बनाया रिकॉर्ड

Aman Samachar

न्युवोको विस्टास ने पटना में लॉन्च किया अपना दूसरा रेडी-मिक्स प्लांट

Aman Samachar
error: Content is protected !!