Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिडको एक्जीबिशन सेंटर में आयसीयु सुविधा का पालकमंत्री शिंदे ने किया निरिक्षण 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] कोरोना मरीजों की बढती संख्या व मरीजों के उपचार की उपाय योजनाओं का जायजा लेने के लिए नगर विकास मंत्री व पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने सिडको एक्जीबिशन सेंटर का दौरा किया है। मरीजों की सुविधा के लिए आयसीयु और वेंटिलेटर की आवश्यकता पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।

                 विस्तारित एक्जीबिशन सेंटर में 75 आयसीयु बेड व 30 वेंटिलेटर की सुविधा विकसित की जा रही है। इसमें पहले चरण में 30 आयसीयु बेड व 10 वेंटिलेटर की सुविधा शुरू हो गयी है। पालकमंत्री शिंदे के दौरे के समय मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ,अतिरिक्त आयुक्त संजय काकडे , सिडको सेंटर के नोडल अधिकारी निलेश नलावडे व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर मनपा सुविधा बढाने पर जोर दे रही है।  मनपा ने अब तक 375 आयसीयु बेड व 3000 आक्सीजन बेड की सुविधा उपलब्ध कराया है। पालकमंत्री ने मनपा की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए आक्सीजन  की कमी को पूरा करने के लिए आक्सीजन प्लांट लगाने के निर्णय से अगवत कराया है।  आक्सीजन प्लांट लगाने से कोविड सेंटर आक्सीजन के मामले न आत्मनिर्भर हो जायेंगे। सिडको एक्जीबिशन सेंटर में मनपा की ओर से 1200 आक्सीजन बेड क्षमता  डेडिकेटेड कोविड हेल्थ केयर सेंटर शुरू किया है। मौजूदा मरीजों की संख्या को देखते हुए उसके बगल 300 बीएड क्षमता का कोविड केयर सेंटर शुरू किया गया है। यहाँ आक्सीजन बेड पर उपचार की सेवा लेन वाले मरीजों को आयसीयु बेड की जरुरत होने पर उन्हें बगल के आयसीयु सुविधा वाले सेंटर में स्थानांतरित किया जा सकता है।

संबंधित पोस्ट

टोरेंट पावर की ओर से आयोजित दावत ए इफ्तार विविध क्षेत्र के लोग हुए शरीक 

Aman Samachar

सरस्वती एजुकेशन सोसाइटी ने एमएलसी माधवी नाइक को किया सम्मानित 

Aman Samachar

ऑन्को (कैंसर) को हराकर नया जीवन पाने वालों के सशक्तिकरण के साथ, मेडिका कैंसर के इलाज के लिए पूरी तरह तैयार

Aman Samachar

 सब्सिडी पर रोक.से पावरलूम उद्योग को करारा झटका , मालिकों की सरकार से गुहार

Aman Samachar

पिनेकल इंडस्ट्रीज ने ईवी कंपोनेंट के कारोबार में रखा कदम 

Aman Samachar

टोरेंट पावर कंपनी महावितरण व नियामक आयोग दिशानिर्देशों और विनियमों के तहत सेवा दे रही

Aman Samachar
error: Content is protected !!