Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

शिव ठाकुर समेत भाजपा के दर्जनों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल

ठाणे [ युनिस खान ] राकांपा नेता व राज्य के गृहनिर्माण मंत्री डा जितेंद्र आव्हाड की उपस्थिति में भाजपा के युवा कार्यकर्ता शिव ठाकुर और उनके दर्जनों कार्यकर्ता राकांपा में शामिल हो गए हैं। अध्यक्ष एवं ठाणे-पालघर जिला समन्वयक आनंद परांजपे और राष्टवादी युवक कांग्रेस ठाणे शहर अध्यक्ष विक्रम खामकर, नवी मुंबई युवा अध्यक्ष अन्नू आंग्रे ने पार्टी में शामिल हुए सभी का स्वागत किया है।
शिव ठाकुर भाजपा के युवा मोर्चा के सक्रिय सदस्य थे। आज शिवाजी कल्याण ठाकुर, गणेश पवार, प्रशांत खोपड़े, संजय जाति, सूरज गुप्ता, सुनील गावड़े समेत अन्य प्रमुख कार्यकर्ताओं समेत करीब डेढ़ सौ लोगों ने राकांपा नेता से मुलाकात की। राकांपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए बड़ी संख्या में शिव ठाकुर के कार्यकर्ता राकांपा में शामिल हो गए। राकांपा नेता व गृहनिर्माण मंत्री डा आव्हाड के कामकाज में विश्वास रखते हुए ठाकुर और उनके सहयोगियों ने उनके आवास पार्टी में प्रवेश किया है।
इस अवसर पर डा आव्हाड ने कहा कि हर कोई बदलाव की उम्मीद करता है राकांपा से  लोगों के काम हो रहे हैं और लोगों को राकांपा पर भरोसा है।  युवा समझते हैं कि उनके भविष्य  के लिए अवसर कहाँ है इसलिए वे राकांपा में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवाओं की यह ऊर्जा निश्चित रूप से बदलाव लाएगी।

संबंधित पोस्ट

बाइटएक्सएल ने अपने कॉलेज ट्रांसफॉर्मेशन प्रोग्राम को बढ़ाने के लिए वरिष्ठ शिक्षा विशेषज्ञों की नियुक्ति की

Aman Samachar

डेल्हिवरी ने स्‍पॉटन का अधिग्रहण कर क्षमता बढाया

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने एक मनोरम वेडिंग कलेक्शन शोकेस किया प्रस्तुत 

Aman Samachar

युवाओं को नौकरी का अवसर उपलब्ध करा रहा राकांपा का जॉब फेस्टिवल – अदिति तटकरे

Aman Samachar

आर टी ई प्रवेश के आवेदन को 30 मार्च तक पूर्ण करने का शिक्षा अधिकारी ने किया आवाहन 

Aman Samachar

नवी मुंबई मनपा क्षेत्र में 500 वर्ग फुट तक के घरों को संपत्ति कर में छूट दी जायेगी – एकनाथ शिंदे

Aman Samachar
error: Content is protected !!