Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस ने बैंक ऑफ़ इंडिया से किया गठबंधन 

 मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ]  फ़्यूचर ग्रुप तथा वैश्विक बीमा कंपनी, जेनराली के संयुक्त उपक्रम की सामान्य बीमा शाखा, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (FGII) ने अपने सामान्य बीमा उत्पादों की पहुंच के दायरे को और बढ़ाने के उद्देश्य से बैंकएश्योरेंस कारोबार में प्रवेश के लिए बैंक ऑफ़ इंडिया (BOI) के साथ गठबंधन किया है। इस गठबंधन के माध्यम से, FGII 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों में मौजूद BOI की 5084 शाखाओं में ग्राहकों को इस श्रेणी के सर्वश्रेष्ठ और अभिनव बीमा समाधान उपलब्ध कराएगा। 

           बैंक एश्योरेंस सेवाओं के लिए किया गया यह गठबंधन, FGII की विकास की रणनीति का बेहद अहम हिस्सा है। सेवाओं के वितरण के अपने दायरे को बढ़ाने के लिए, कंपनी ने अब तक सार्वजनिक और निजी बैंकों के साथ 15 सफल साझेदारी की है इस अवसर पर श्री अनूप राउ, एमडी एवं सीईओ, फ़्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस, ने कहा, “वर्ष 1906 से BoI ने राष्ट्र-निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान दिया है, और ऐसी संस्था तथा उसके ग्राहकों की सेवा करना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। हमें बेहद खुशी है कि, इस गठबंधन के जरिए देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक की 5084 शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से हम 70 मिलियन BoI ग्राहकों तक पहुंचने का अवसर मिला है। हम इस परस्पर लाभदायक संबंध के लंबे समय तक कायम रहने के प्रति आशान्वित हैं।

संबंधित पोस्ट

रेनो इंडिया ने टोकियो ओलम्पिक में रजत पदक विजेता, साइखोम मीराबाई चानू को ‘रेनो काइगर’ उपहार में दिया  

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण के खिलाफ कार्रवाई में 13 निर्माणों पर मनपा ने चलाया हथौड़ा

Aman Samachar

मोटोरोला ने 8,999 रुपये कीमत पर भारत का सबसे किफायती स्मार्टफोन moto e13 किया लॉन्च

Aman Samachar

राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री यशवंतराव चव्हाण की पुण्यतिथि पर कांग्रेस के आरोग्य शिबिर का लोगों ने लिया लाभ 

Aman Samachar

मनपा अधिकारीयों व कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग का वेतन देने की शीघ्र कार्यवाही की राकांपा ने की मांग

Aman Samachar

शुक्रवार सुबह से दुसरे दिन सुबह तक शहर के कई इलाकों में जलापूर्ति खंडित रहेगी

Aman Samachar
error: Content is protected !!