Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

रोटरी क्लब ने भक्ति वेदांत अस्पताल को दी कई अत्याधुनिक मशीनें

मीरारोड [ अमन न्यूज नेटवर्क ] रोटरी क्लब ऑफ़ मुंबई नॉर्थ एण्ड की तरफ से भक्ति वेदंता अस्पताल, मीरारोड में जरूरतमंद मरीजों के लिए करीब ७५ लाख की लागत की लेप्रोस्कोपिक कैमरा सिस्टम, गस्त्रोस्कोपिक तथा कोलोनोस्कोप सिस्टम , एक्सरे सिस्टम, स्वर्गीय रो. किशोरीलाल झुनझुनवाला के परिवार के सहयोग से दान में दिया है । जिसका उद्घाटन हॉस्पिटल में रोटरी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ .राजेंद्र अग्रवाल के हाथों संपन्न हुआ।
          इस अवसर पर क्लब के  वर्तमान अध्यक्ष रो. राज तेजवानी,भावी अध्यक्ष रो.लीला जया, ट्रस्ट के चेयरमैन रो.डॉ. जुगल अग्रवाल, रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष रो.मोहन अग्रवाल, रो.संजय केडिया,पूर्व सचिव अरुण बगरिया, रो.निरंजन झुनझुनवाला, प्रोजेक्ट सहयोगी रो.अनूप कुमार चन्दराना, भक्तिवेदांत अस्पताल के डॉ. विमल शाह, डॉ.वेंकट रमन, डॉ. गिरीश राठौड़, झुनझुनवाला परिवार के सदस्य आदि मान्यवर उपस्थित थे।
             जरूरतमंद व ईलाज में उपयोगी अत्याधुनिक मशीनों के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्लब के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भक्तिवेदांत हॉस्पिटल गरीबों के लिए अच्छा कार्य कर रही है। उनके इस कार्य को देखते हुए रोटरी क्लब ने पिछले वर्ष यहाँ डायलेसिस सेंटर भी बनाया था। अध्यक्ष रो.राज तेजवानी ने कहा कि अस्पताल को जो अत्याधुनिक मशीन दी है ।उससे यहां ईलाज के लिए आने वाले गरीब व जरूरतमंद लोगों के लिए बहुत उपयोगी होगी ,उन्हें सस्ते व रियायती दरों पर ईलाज की सुविधा मिलेगी। साथ ही हम भक्तिवेदांत अस्पताल के साथ मिलकर पालघर जिले को मोतियाबिंद मुक्त करने की मुहिम पर भी कार्य कर रहे हैं।

संबंधित पोस्ट

सरकारी वैक्सीन नहीं मिलने से परेशान नागरिक निजी अस्पतालों में पैसे देकर ले रहे टीका 

Aman Samachar

कानून व सुव्यवस्था के लिए पुलिस आयुक्त बिपिन कुमार सिंह का समाज सिवियों ने किया अभिनन्दन

Aman Samachar

स्वस्थ, पारदर्शी व मजबूत लोकतंत्र के लिए युवाओं का मतदाता सूची में नाम आवश्यक – मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Aman Samachar

डालमिया भारत ने बेरोजगार युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मानिर्भर भारत अभियान को दिया बढ़ावा

Aman Samachar

अभिनेता एम आर पी झारखंड फिल्म आर्ट अवार्ड से सम्मानित

Aman Samachar

सरदार पटेल स्टेडियम का नाम बदल कर नरेंद्र मोदी स्टेडियम किये जाने का तीव्र निषेध

Aman Samachar
error: Content is protected !!