Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजन

फिल्म निर्माता दीपक भोजपुरिया को मिला ग्रीन सिनेमा सम्मान

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भोजपुरी फिल्म जगत के नवोदित फिल्म निर्माता दीपक भोजपुरिया को मुंबई में आयोजित ग्रीन सिनेमा अवाॅर्ड कार्यक्रम में ग्रीन सिनेमा सम्मान से सम्मानित किया गया।जिसको पाकर दीपक भोजपुरिया बहुत ही उत्साहित हैं।वे जल्द डी एल जी फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले तीन भोजपुरी फिल्में तुम जो मिल गए हो,दिल ले गई ओढ़निया वाली एवं दीपू की दुल्हनिया लेकर आने वाले हैं।
        जिनमें भोजपुरी जगत के कई लोकप्रिय सुपरहिट अभिनेता अभिनेत्री अभिनय करते नजर आएंगे। दीपक भोजपुरिया भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में कुछ नया और अलग करने की सोच लेकर आए हैं।जो उनकी फिल्मों में बखूबी दिखेगा। उन्होंने बताया कि उनका लक्ष्य सिर्फ और सिर्फ पारिवारिक और मनोरंजक फिल्में करने का हैं।

         दीपक भोजपुरिया ने ग्रीन सिनेमा सम्मान के लिए आयोजक विजय पांडे को विशेष धन्यवाद दिया।साथ ही एसआरके म्यूजिक कंपनी के मालिक रोशन सिंह एवं शर्मिला सिंह को भी धन्यवाद दिया।वही प्रदीप के शर्मा, लालबाबू पंडित,धरम दुबे,संजय भूषण पटियाला,किशन राय,प्राची सिंह को भी धन्यवाद दिया।
          दीपक भोजपुरिया ने स्पष्ट किया कि वे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में साफ-सुथरी और बेहतरीन फिल्मों का निर्माण करेंगे।जिससे भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में उनकी एक अलग पहचान होगी और भोजपुरी भाषा को भी एक नई पहचान मिलेगी।

संबंधित पोस्ट

15वें वर्ष में प्रवेश करते ही द्वारा के जी एफ एस ने कई उपायों की घोषणा की  

Aman Samachar

पंजाब नेशनल बैंक ने आईआईएफएल होम फाइनेंस लिमिटेड के साथ किया को-लेंडिंग अरेंजमेंट का करार

Aman Samachar

 यूक्रेन में फंसा भिवंडी का मेडिकल छात्र , परिजनों में सुरक्षा की भारी चिंता

Aman Samachar

आंघ्र प्रदेश की तर्ज पर ठाणे के कोरोना मरीजों का मुफ्त उपचार कराने की कांग्रेस ने की मांग 

Aman Samachar

शॉपर्स स्टॉप ने यामी गौतम को दिवाली कैंपेन ‘नई दिवाली नई सोच’ के लिए जोड़ा

Aman Samachar

लोककला के माध्यम से योजनाओं के प्रति जागरुकता कार्यक्रम की पालकमंत्री ने की सराहना

Aman Samachar
error: Content is protected !!