Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

जी.एम. मोमिन वीमेंस कालेज स्टडी सेंटर के एम.ए. उर्दू अंतिम वर्ष का शानदार परिणाम

भिवंडी [ अमन न्यूज नेटवर्क ] यशवंत राव चौहान महाराष्ट्र ओपन यूनिवर्सिटी, नासिक द्वारा 4 जुलाई 2023 को एम.ए. उर्दू अंतिम वर्ष का परीक्षा परिणाम ऑनलाइन घोषित किया गया। भिवंडी शहर के प्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान जी.एम. मोमिन वीमेंस कॉलेज स्टडी सेंटर का परीक्षा परिणाम 98.80 प्रतिशत रहा।
        बता दें कि इस वर्ष जून 2023 में  आयोजित होने वाली एम.ए. उर्दू अंतिम वर्ष की परीक्षा में कुल 83 छात्रों ने भाग लिया था।जिसमें 82 छात्र सफल हुए। 23 छात्र विशेष योग्यता के साथ उत्तीर्ण हुए,57 छात्र प्रथम  श्रेणी के साथ तथा दो छात्र द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।हर्ष का विषय है कि हमारे दो छात्र 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने में सफल रहे। मुहम्मद कौसर सनाउल्लाह ने 81.31 प्रतिशत अंक प्राप्त करके स्टडी में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंसारी सिद्दीका सगीर अहमद ने 80 प्रतिशत अंक प्राप्त करके दूसरा स्थान प्राप्त किया, शेख नसरीन बानो ने 79.5 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। खान ज़ेबा रिज़वान 79.40 प्रतिशत अंकों के साथ चौथे स्थान पर, कशेलकर सिब्तैन 77.94 प्रतिशत अंकों के साथ पांचवें स्थान पर,मदू मुखलिस अब्दुल मजीद 77.81 प्रतिशत अंकों के साथ छठे स्थान पर रहे।
       इसके अलावा चौधरी सायमा रहीमुल्लाह 77.50 प्रतिशत, मोमिन शाहनाज़ गुलाम मुर्तुज़ा 77.56 प्रतिशत, सैयद मुजफ्फर गुलाम गौस 76.81 प्रतिशत और शेख मुहम्मद जुनैद सादिक, अंसारी नाजनीन जावेद, शेख आफरीन अख्तर 76.56 प्रतिशत के साथ क्रमशः सातवें, आठवें, नौवें और दसवें स्थान पर रहे।छात्रों के इस सराहनीय सफलता पर के एम ई सोसायटी के अध्यक्ष तल्हा फकीह,सचिव सोहेल फकीह,कोषाध्यक्ष फहद बुबेरे प्राचार्य डॉ. तब्सुम शेख, रईस हाई स्कूल एंड जूनियर कॉलेज के चेयरमैन एडवोकेट यासीन मोमिन,प्रधानाचार्य जियाउर रहमान अंसारी, वाईसीएमओयू स्टडी सेंटर के समन्वयक अब्दुल अजीज अंसारी और पूरे स्टाफ ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी है तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

संबंधित पोस्ट

ग्रामपंचायत कर्मियों की प्रलंबित मांगों को लेकर ग्राम पंचायत कर्मियों का विधानभवन पर आक्रोश मोर्चा

Aman Samachar

बंटी- बबली सहेली के 42 तोला सोने के आभूषण ले उड़े

Aman Samachar

उज्वला गलांडे-पाटिल ने मिसेज इंडिया क्वीन ऑफ सब्सटेंस प्रतियोगिता में उपविजेता का खिताब जीता

Aman Samachar

 ठाणे व पालघर जिलों की नर्सों, डॉक्टरों, आशा कार्यकर्ताओं, पुलिस बहनों को जिजाऊ ने दिया पैठनी उपहार 

Aman Samachar

मुख्यमंत्री के खिलाफ बयान को लेकर केन्द्रीय मंत्री राणे के खिलाफ ठाणे पुलिस में मामला दर्ज

Aman Samachar

शहर में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी 130 नए मरीज मिले 

Aman Samachar
error: Content is protected !!