Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

एसटी कर्मचारियों का वेतन दिलाने की मांग को लेकर भाजपा ने किया आन्दोलन 

ठाणे [ युनिस खान ] राज्य मार्ग परिवहन महामंडल के कर्मचारियों की तीन माह से वेतन लटकने के मुद्दे पर एसटी कर्मचारियों को अपना समर्थन देते हुए ठाणे शहर जिला भाजपा की ओर आन्दोलन किया है।  शहर भाजपा अध्यक्ष व एमएलसी एड. निरंजन डावखरे ने दो एसटी कर्मचारियों की आत्महत्या के बारे में फौजदारी संहिता के तहत मामला दर्ज दर्ज कराने की चेतावनी दिया है।
            खोपट एसटी डिपो के सामने एसटी कर्मचारियों का पूरा वेतन दिलाने की मांग को लेकर एमएलसी डावखरे ने नेतृत्व में आन्दोलन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। डावखरे ने कहा कि कोरोना संकट के चलते एसटी की आय घटने के  करीब तीन माह से कर्मचारियों को वेतन न मिलने से उनकी स्थिति ख़राब होने लगी है। आर्थिक समस्या से परेशान  दो एसटी कर्मचारियों ने आज आत्महत्या कर लिया है। इस घटना को लेकर भाजपा ने एसटी कर्मचारियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया है। आज एसटी डिपो खोपट के सामने भाजपा की ओर से आन्दोलन कर पूरा वेतन देने की मांग किया है। आन्दोलन में भाजपा प्रदेश सचिव एड. संदीप लेले , महिला मोर्चा की अध्यक्षा व नगर सेविका मृणाल पेंडसे , नगर सेवक सुनेश जोशी , शहर महासचिव सारंग मेढेकर ,शैलेश मिश्रा ,  प्रशांत तलवडेकर समेत अनेक पदाधिकारी शामिल थे। इस दौरान एड. डावखरे ने कहा कि एसटी के बारे में राज्य की आघाडी सरकार संवेदनशील नहीं है। इस समस्याओं को लेकर विरोधी नेता देवेन्द्र फाडनवीस व भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार को जगाने का प्रयास किया है इसके बावजूद सरकार की नींद नहीं खुली है। तीन माह से वेतन नहीं मिलने से एसटी कर्मचारियों के परिवार की हालत ख़राब हो रही है। उन्हें संकट से निकलने के लिए राज्य सरकार ऐसे परिस्थिति में कोई ठोस कार्य नहीं कर रही है। दुर्भाग्य से एसटी के दो कर्मचारियों ने आत्महत्या कर लिया है। घटना के एक घंटे में कर्मचारियों के खाते में वेतन जमा कराने की घोषणा  वाले परिवहन मंत्री अनिल परब कर्मचारियों की मृत्यु की जिम्मेदारी लेंगे क्या ऐसा सवाल एड डावखरे ने उठाया है। [ फोटो – प्रफुल्ल गांगुर्डे ]
Attachments area

संबंधित पोस्ट

पीएनबी ने अपने ग्राहकों से 18.12.2023 तक केवाईसी विवरण अद्यतन करने का किया आग्रह

Aman Samachar

स्वच्छ सर्वेक्षण 2022 अभियान के तहत देश के शीर्ष 10 शहरों में स्थान प्राप्त करने का प्रयास 

Aman Samachar

फलाह-ए-आम ट्रस्ट द्वारा रक्तदान शिविर में 400 लोगों ने किया रक्तदान

Aman Samachar

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक का शॉपिंग धमाका; आकर्षक डिस्काउंट के साथ आईफोन 14 जीतने का मौका

Aman Samachar

10 वीं और 12 वीं कक्षा के परीक्षार्थियों के लिए मुंबई मंडल बोर्ड हेल्पलाइन और परामर्श सुविधा

Aman Samachar

गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ राष्ट्रवादी महिला कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar
error: Content is protected !!