Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

दीपावली से पूर्व मनपा अधिकारियों व कर्मचारियों को 25 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान की घोषणा 

नवी मुंबई [ युनिस खान ] मनपा ने अपने सभी अधिकारीयों व कर्मचारियों को 25 हजार व 19 हजार रूपये सनुग्रह अनुदान देने का निर्णय लिया है।  इस आशय की घोषणा करते हुए मनपा आयुक्त अभिजीत बांगर ने 2 नवम्बर से वितरण शुरू करने की जानकारी दी है।

              मनपा अपने स्थाई अधिकारी व कर्मचारियों को  25000 व संविदा , अस्थायी कर्मचारियों को 19,000 रुपये का सनुग्रह अनुदान और आशा कार्यकर्ताओं को 9 000 रूपये देने की घोषणा की गई है। इसी तरह, अस्थायी आधार पर न्यूनतम वेतन 19 हजार अनुग्रह अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। इसके अलावा, सर्व शिक्षा अभियान और राष्ट्रीय आरोग्य अभियान के तहत सरकार द्वारा अनुबंध के आधार पर नियुक्त और सरकार से मानदेय प्राप्त करने वाले अनुबंध कर्मचारियों को भी 19 हजार अनुग्रह अनुदान के साथ-साथ रु.  9,000 अनुग्रह अनुदान दिया जा रहा है।  इसके अलावा आरोग्य विभाग की आशा वर्कर को  9 हजार सनुग्रह अनुदान की  राशि दी जाएगी।  इस प्रकार कुल 4582 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सनुग्रह अनुदान देने के लिए मनपा  आयुक्त अभिजीत बांगर ने अपनी मंजूरी दे दी है और पैसा दिवाली से पहले अधिकारियों और कर्मचारियों को दे दिया जाएगा।
कोविड-19 की पृष्ठभूमि में मनपा के अधिकारी, कर्मचारी शुरू से ही जिम्मेदारी पूर्वक काम कर रहे हैं।  इस कार्य को संज्ञान में लेते हुए अनुदान वितरण के संबंध में आयुक्त द्वारा लिए गए निर्णय का मनपा के कर्मचारियों द्वारा स्वागत किया जा रहा है।

संबंधित पोस्ट

गर्मियों में त्वचा की देखभाल करने के लिए कुछ सुझाव – डॉ. श्रद्धा देशपांडे

Aman Samachar

शुल्क वृद्धि व वियार्थियों को आन लाईन क्लास से निकालने के खिलाफ मनसे ने किया आन्दोलन

Aman Samachar

रेनो काइगर ने भारत में 50,000 वें वाहन के निर्माण की उपलब्धि हासिल की 

Aman Samachar

पेट्रोल , डीजल व रसोई गैस की महंगाई के खिलाफ मुलुंड कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन

Aman Samachar

मरीजों के हिसाब से नहीं कुछ लोगों की मर्जी से चलाया जा रहा मनपा अस्पताल – विजय वडेवट्टीवार 

Aman Samachar

कैंसर वैन में गैर-संचारी रोगों के तहत स्क्रीनिंग से 627 नागरिकों को मिला लाभ 

Aman Samachar
error: Content is protected !!