Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

खरबाव चिंचोटी मार्ग की बदहाली के खिलाफ ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में तीन जगहों पर रस्ता रोको आंदोलन

भिवंडी [ युनिस खान ]  मनकोली अंजुरफाटा खरबाव, कमान चिंचोटी फाटा रोड की बीओटी आधार पर बनी है। सड़क की खराब स्थिति के कारण कई दुर्घटनाओं के बाद लोक निर्माण विभाग की उपेक्षा से इस सड़क पर कई मासूमों की जान चली गई है ।

        प्रशासन और टोल वसूलने वाली सुप्रीम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी की लापरवाही पर नाराजगी जताने के लिए स्थानीय लोगों ने बुधवार को सर्वदलीय ग्राम विकास समिति के नेतृत्व में सड़क पर तीन जगहों पर रास्ता रोको आंदोलन किया। धरना स्थल पर पीडब्ल्यूडी प्रतिनिधियों के न आने के कारण सुबह 11 बजे से शुरू हुआ आंदोलन दो घंटे तक चला।  पुलिस उपाधीक्षक दिलीप गोडबोले और तालुका पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक राम भालसिंह के लोक निर्माण विभाग के साथ समझौता करने और आज प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने का वादा करने के बाद आंदोलन को स्थगित कर दिया गया।
           इस सड़क पर टोल वसूली लोक निर्माण विभाग के आशीर्वाद से शुरू हुई जबकि काम अधूरा था।  गलत टोल वसूली के कारण समस्या बढ़ रही है। प्रशासन व ठेकेदार ने उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया तो अधिकारीयों के मुंह पर कालिख पोता जायेगा। समिति के संयोजक ज्ञानेश्वर मुकादम ने ऐसा करने की चेतावनी दी है।
Attachments area

संबंधित पोस्ट

ब्रेनली सर्वेक्षण से पता चला 64 फीसदी छात्रों का सबसे बड़ा डर अंतिम परीक्षा में अच्छा स्कोर नहीं करना

Aman Samachar

500 से अधिक मुंबई के युवा जीवन रक्षक के रूप में पंजीकरण कराने के लिए आगे आए 

Aman Samachar

  महिला बीड़ी कामगारों के जीवन और सीओटीपीए में संशोधन से पड़ने वाले प्रभाव पर पुस्तक का विमोचन 

Aman Samachar

मनपा की शिवाजी अस्पताल में 24 घंटे में 18 मरीजों की मौत से मचा हडकंप 

Aman Samachar

फेस्टिवल के दौरान ‘ड्रग-फ्री महाराष्ट्र’ के बारे में जनजागरण

Aman Samachar

कुत्ते के जन्मदिन पर ‘रक्तदान शिविर’ का आयोजन.

Aman Samachar
error: Content is protected !!