Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
कारोबारब्रेकिंग न्यूज़

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने लॉन्च किया अपना क्यूआर साउंड बॉक्स

इस तरह के प्रोडक्ट लॉन्च करने वाला देश का पहला बैंक

 

मुंबई [ अमन न्यूज नेटवर्क ] भारत के सबसे बड़े स्मॉल फाइनेंस बैंक, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक ने डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में अपने दायरे को बढ़ाने के लिए क्यूआर कोड साउंड बॉक्स लॉन्च किया है, और इस तरह के प्रोडक्ट को लॉन्च करने वाला देश का पहला बैंक बन गया है।डिजिटल इनोवेशन के लक्ष्य के साथ इस क्यूआर साउंड बॉक्स को लॉन्च किया गया है, जिससे छोटे व्यापारियों को हर बार ग्राहक से भुगतान मिलने पर एस.एम.एस पढ़ने के झंझट से मुक्ति मिलेगी, और इस तरह उन्हें बिना किसी परेशानी के अपना कारोबार चलाने में मदद मिलेगी।

            बैंक द्वारा अब तक 2 लाख से ज्यादा स्थानों पर क्यूआर कोड लगाए जा चुके हैं, और यह देश के किसी भी स्मॉल फाइनेंस बैंक के लिए अपने आप में एक विशेष उपलब्धि है।एयू एसएफबी क्यूआर कोड साउंड बॉक्स एक छोटा और पोर्टेबल स्पीकर है, जिसके माध्यम से रोजमर्रा के कारोबार में ग्राहकों द्वारा किए गए भुगतान की सूचना मिलती है। इसमें डेटा कनेक्टिविटी के लिए एक सिम-स्लॉट मौजूद होता है, जिससे वॉयस नोटिफिकेशन की सुविधा मिलती है। यह साउंड बॉक्स पांच भाषाओं, यानी अंग्रेज़ी, हिंदी, पंजाबी, गुजराती और मराठी में उपलब्ध है।बैंकिंग सेवाओं के दायरे को बढ़ाने के लिए, एयू बैंक ने डिजिटल बैंकिंग के क्षेत्र में कई पहलों की शुरुआत की है। बैंक कागजी कार्रवाई के बिना व्हाट्सएप के जरिए बचत खाता खोलने की सुविधा प्रदान कर रहा है; चालू खाता और फिक्स्ड डिपॉजिट सहित विभिन्न प्रकार के जमा खातों की सुविधाएं अब टैबलेट पर उपलब्ध हैं, साथ ही दोपहिया वाहनों पर लोन की तलाश कर रहे लोगों के लिए इस पूरी प्रक्रिया को शुरू से अंत तक डिजिटल बनाया गया है। इसके अलावा, एयू बैंक देश का पहला और इकलौता ऐसा स्मॉल फाइनेंस बैंक है जिसने अपना क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। बैंक ने एयू 0101 सुपर ऐप भी लॉन्च किया है, जिसने वीडियो बैंकिंग सेवा के जरिए घर से बैंकिंग को और भी आसान बना दिया है।

            लॉन्च के अवसर पर इस बारे में बताते हुए, श्री उत्तम टिबरेवाल, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक, ने कहा, “इस सुविधा के लॉन्च के बाद हमारे डिजिटल इंडिया मिशन में तेजी आएगी | साथ ही हम बैंकिंग की सुविधाओं से वंचित लोगों को ज्यादा सेवाएं उपलब्ध कराने में सक्षम होंगे। इस प्रोडक्ट से एयू बैंक क्यूआर के इस्तेमाल के प्रति ग्राहकों का विश्वास भी बढ़ेगा और भुगतान की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाएगी। एक चेंजमेकर के रूप में हमने अपने क्यूआर कोड साउंड बॉक्स के साथ बदलाव लाने, यानी बदलाव की पहल का एक और प्रयास किया है।”

संबंधित पोस्ट

रिसर्च एंड रैंकिंग ने इंफॉर्म्ड इन्वेस्टर की शुरुआत की

Aman Samachar

रियल इस्टेट क्षेत्र 2023 में एमएमआर बिक्री में 50 प्रतिशत से अधिक बाजार में हिस्सेदारी 

Aman Samachar

ठाणे जिले का बारहवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम 92.67 प्रतिशत आया ,कल्याण ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थी अव्वल 

Aman Samachar

महिला विशेष केन्दों पर 305 महिलाओं ने लिया कोरोना टीकाकरण का लाभ 

Aman Samachar

ठाणे-भिवंडी-वडपा मार्ग के कंक्रीटीकरण से भिवंडी-कशेली-काल्हेर-अंजुरफाटा मार्ग की समस्या का स्थाई हल

Aman Samachar

10 करोड़ रूपये खर्चकर शहर में लगे 1400 सीसीटीवी कैमरों में 80 फीसदी बंद

Aman Samachar
error: Content is protected !!