Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

14 गांवों को नवी मुंबई मनपा में समाहित करने व विकास में हरसंभव सहयोग –  पालकमंत्री एकनाथ शिंदे

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे मनपा की ओर से भंडारली में वैज्ञानिक तरीके से अस्थाई कचरा निस्तारण परियोजना स्थापित की जा रही है और स्थानीय लोगों ने इन परियोजनाओं पर सहमति जताई है।  इस आशय की उद्गार व्यक्त करते हुए नगर विकास मंत्री व जिले के पालकमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि यह सुनिश्चित करने के लिए विशेष ध्यान रखा जाएगा कि इस परियोजना से स्थानीय लोगों को कोई असुविधा न हो।
भंडारली में स्थापित की जाने वाली परियोजना के संबंध में पालकमंत्री मंत्री शिंदे की उपस्थिति में संघर्ष समिति के साथ हुई बैठक में परियोजना को लेकर विस्तृत सकारात्मक चर्चा हुई।  बैठक में महापौर नरेश म्हस्के, विधायक प्रमोद पाटिल, पूर्व विधायक सुभाष भोईर, उपमहापौर पल्लवी कदम, स्थायी समिति के अध्यक्ष संजय भोईर, सभागृह नेता अशोक वैती, मनपा आयुक्त डा  विपिन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त (2) संजय हेरवड़े, पुलिस उपायुक्त अविनाश अंबुरे, मनपा उपायुक्त मनीष जोशी, उपायुक्त अशोक बुरपुल्ले, भंडारली संघर्ष समिति के लक्ष्मण पाटिल सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित थे। .
भंडारली में परियोजना पर चर्चा के लिए 14 गांवों के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार 18 फरवरी को महापौर नरेश म्हस्के से मुलाकात की। चर्चा के दौरान, स्थानीय लोगों ने व्यक्तिगत रूप से पालक मंत्री एकनाथ शिंदे से मिलने की इच्छा व्यक्त की थी।  इसी के तहत आज पालक मंत्री शिंदे के साथ बैठक की गई।
ठाणे मनपा के घन कचरा परियोजना को पूरी क्षमता से शुरू किया जाएगा और भंडारली में एक अस्थायी कचरा निपटान परियोजना स्थापित की जा रही है। ठाणे मनपा के माध्यम से वैज्ञानिक तरीके से कचरे का निस्तारण करने के क्रम में मौजे भंडारली की भूमि को मनपा ने अस्थाई पट्टे पर ले लिया है। भंडारली की जमीन पर वैज्ञानिक तरीके से कचरे को विघटित किया जाएगा, इसलिए मनपा इस बात का पूरा ध्यान रखेगा कि इससे नागरिकों को कोई असुविधा न हो। पालक मंत्री ने लोगों से बिना किसी विरोध के इस परियोजना में सहयोग करने की अपील की।  भंडारली संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को एकनाथ शिंदे द्वारा की गई कॉल के जवाब में, सभी स्थानीय लोगों ने परियोजना के लिए सहमति व्यक्त की है।
पालक मंत्री शिंदे ने आश्वासन दिया है कि भंडारली परियोजना इन गांवों के लोगों को विकास कार्यों व बुनियादी सुविधाएं प्रदान करने को महत्त्व दिया जायेगा।  उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में 14 गांवों का विकास करते हुए मनपा, शहरी विकास विभाग, महाराष्ट्र सरकार के माध्यम से हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।  पालकमंत्री शिंदे ने यह भी स्पष्ट किया कि नवीमुंबई मनपा में 14 गांवों को शामिल करने के लिए स्थानीय लोगों की मांग को शहरी विकास विभाग द्वारा सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दी जाएगी।
इस बीच मनपा प्रशासन की ओर से विश्वास दिलाया कि भंडारली के 14 गांवों के स्थानीय नागरिकों कोई समस्या नहीं होगी और उनका पूरा ध्यान दिया जाएगा। यह परियोजना एक वर्ष के लिए ही शुरू जी जा रही है , नागरिक समन्वय की भूमिका अपनाएं।  पालकमंत्री शिंदे ने क्षेत्र के सभी का धन्यवाद किया।

संबंधित पोस्ट

मेडिका ने ‘इम्पैक्ट ऑफ पॉल्यूशन ऑन हेल्थ’ विषय पर पैनल चर्चा आयोजित कर मनाया वर्ल्ड हेल्थ डे मनाया 

Aman Samachar

मेडिका ने 3 कटी हुई अंगुलियों का सफलतापूर्वक किया प्रत्यारोपण 

Aman Samachar

शहर की स्वच्छता सहित सभी कार्यों को प्रमुखता से पूरा करने का अधिकारीयों को मनपा आयुक्त ने दिया आदेश

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक ने विश्व वरिष्ठ नागरिक दिवस पर किया पेंशनर्स लाउंज का शुभारंभ

Aman Samachar

केतकी वेलफेयर सेवा संस्थान द्वारा जरूरतमंदों को कंबल वितरित

Aman Samachar

प्रेमी की मदद से पति की हत्या करने वाले प्रेमी व प्रेमिका गिरफ्तार 

Aman Samachar
error: Content is protected !!