Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

मानसून से पहले सभी सड़कों के निर्माण कार्यों को समय पर पूरा करें – मनपा आयुक्त

ठाणे [ इमरान खान ] घोडबंदर रोड इलाके के ओवला -वाघबिल क्षेत्र में दौरा कर मनपा आयुक्त डा विपिन शर्मा ने सड़क निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।  इस दौरान उन्होंने मानसून पूर्व कार्यों को समय से पूरा कराने का संबंधित अधिकारीयों को आदेश दिया है।
           आज मनपा आयुक्त डा शर्मा ने माजीवाड़ा मानपाड़ा प्रभाग समिति क्षेत्र में विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।  इसमें वाघबिल रोड का तत्काल चौड़ीकरण, वाघबिल मिसिंगलिंक में बाधित निर्माणों को तत्काल हटाना, होराइजन स्कूल से बीएसयूपी कासर वडवली तक सड़क का निर्माण पूरा करना, यशराज पार्क से मोघरपाड़ा तालाब तक सड़क का काम पूरा करना और वेदांता अस्पताल के निकट बाकी सड़क का काम आदि शामिल है।
        उन्होंने मोघरपाड़ा तालाब के सौन्दर्यीकरण और ओवला तालाब से गाद को तुरंत हटाने और इस जगह पर गेबियन दीवार और अन्य सौंदर्यीकरण कार्य करने का भी आदेश दिया।   उन्होंने वाघबिल में हिल स्प्रिंग सोसायटी के सामने स्थित मनपा की जमीन पर से अतिक्रमण को तत्काल हटाने के भी आदेश दिए।
          इस अवसर पर पूर्व नगर सेवक नरेश मनेरा, पूर्व नगर सेविका साधना जोशी, अतिरिक्त मनपा आयुक्त संजय हेरवाड़े, नगर अभियंता प्रशांत सोंगरा, उपायुक्त मारुति खोडके, उपायुक्त मनीष जोशी, उपायुक्त मनोज तायड़े, उपायुक्त अनघा कदम, अपर नगर अभियंता अर्जुन अहिरे, सहायक आयुक्त प्रीतम पाटिल, संबंधित कार्यकारी अभियंता , उप अभियन्ता व अन्य मनपा अधिकारी उपस्थित थे।

संबंधित पोस्ट

 आरबीआई की मौद्रिक नीति पर पीएनबी के एमडी व सीईओ गोयल की अपनी राय

Aman Samachar

जिम्मेदार नागरिक बनाने के लिए पचपन से ही सदाचार व शिष्टाचार की शिक्षा देना चाहिए – राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी

Aman Samachar

मुंब्रा टर्मिनस से दिवा , भिवंडी , दहिसर मोरी के लिए टीएमटी की बस सेवा गुरूवार से होगी शुरू

Aman Samachar

सेवा निवृत्त शिक्षिका व मजदूर नेता के निधन पर श्रधांजलि देकर उनकी सेवाओं को किया याद

Aman Samachar

पंजाब नैशनल बैंक के संयोजन में राजभाषा कार्यान्वयन समिति दिल्ली बैंक द्वारा हिन्दी दिवस पर संगोष्ठी 

Aman Samachar

बैंक ऑफ़ बड़ौदा को भारत सरकार का राजभाषा कीर्ति पुरस्कार

Aman Samachar
error: Content is protected !!