Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

पांच हजार से अधिक विद्यार्थियों ने ली नशामुक्त जीवन की शपथ

ठाणे [ युनिस खान ] ठाणे में पांच हजार स्कूली बच्चों ने शपथ ली कि ‘हम कभी नशे की लत में नहीं पड़ेंगे, नशे से दूर रहेंगे। बच्चे अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी द्वारा आयोजित अणुव्रत गीत कार्यक्रम के दौरान ठाणे के रेमंड मैदान में एकत्र हुए थे। अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य महाश्रमणजी के आध्यात्मिक मार्गदर्शन से सभी लाभान्वित हुए।
          कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के शिक्षा मंत्री दीपक केसरकर , भवन निर्माता अजय आशर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त महेश पाटिल, मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष सेवानिवृत्त न्यायाधीश के के तातेड उपस्थित थे। अणुव्रत अमृत महोत्सव के अंतर्गत अणुव्रत गीत महासंगान का विशाल आयोजन ठाणे मे किया गया। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी ने भारत को नशा मुक्त बनाने, नई पीढ़ी को नशा मुक्त रखने का संकल्प लिया है। यह देश-विदेश के एक करोड़ लोगों को नशामुक्त जीवन के लिए प्रतिबद्ध करने का प्रयास है। इस पहल के तहत ठाणे के रेमंड मैदान में आयोजित कार्यक्रम में पांच हजार से ज्यादा स्कूली बच्चों ने हिस्सा लिया। आचार्य श्री महाश्रमणजी ने श्रोताओं का मार्गदर्शन किया तथा नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। इस वक्त अणुव्रत गीत आचार्य श्री तुलसी द्वारा रचित लोकप्रिय प्रार्थना गीत गाया गया।
         कार्यक्रम संयोजक महेंद्र वागरेचा ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करना और उन्हें नशा मुक्त जीवन जीने के लिए प्रोत्साहित करना है। मानवाधिकार आयोग के सदस्य एम.ए. सैयद, विधायक निरंजन डावखरे, शिवसेना शिंदे गुट के नरेश म्हस्के, ठाणे महापालिका के अतिरिक्त आयुक्त संदीप मालवी, भाजपा नेता संदीप लेले कार्यक्रम में शामिल हुए। जीतो एपेक्स के अध्यक्ष सुखराज नाहर, जीतो मुंबई डिवीजन के अध्यक्ष पृथ्वीराज कोठारी, टोरेंट पावर के कार्यकारी निर्देशक जगदीश चेलारामानी, रेमंड ग्रुप के अध्यक्ष शांतिलाल पोखरना, जीतो ठाणे के अध्यक्ष दीपक भेड़ा, महेंद्र वागरिचा, अविनाश नाहर, भीकाचंद सुराणा, रोटरी 3142 पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ. मयूरेश वर्के, शिरीष सोंगाडकर आदि मौजूद थे।

संबंधित पोस्ट

पोस्ट बजट 2022 का नीरज धवन, प्रबंध निदेशक, एक्सपीरियन इंडिया ने किया स्वागत 

Aman Samachar

सैनी इंडिया ने सांघवी मूवर्स लिमिटेड को दी भारत की सबसे बड़ी क्रॉलर क्रेन्स की 8 यूनिट्स

Aman Samachar

मुंबई की तर्ज पर रिहायशी सोसायटियों को टीकाकरण व 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों को दो सत्र में स्लाट उपलब्ध कराने का निर्णय

Aman Samachar

होंडा कार्स इंडिया ने भारत में 2 मिलियन कारों के उत्‍पादन की उपलब्धि हासिल की

Aman Samachar

राष्ट्रीय फेरीवाला नीति लागू कर अनधिकृत फेरीवालों के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई मांग 

Aman Samachar

पहलगाम आतंकी हमले में शहीदों को शिव परिवार ने रक्तदान शिविर में दी श्रद्धांजलि 

Aman Samachar
error: Content is protected !!