Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
महाराष्ट्र

स्कूल मार्ग इलाके में पुलिस गस्त बढ़ाने की महिलाओं ने की पुलिस से मांग

भिवंडी [ एम हुसैन ] अंजुरफाटा के मुनीसुरत चौक से ओसवाल हाईस्कूल इलाके में महिलाओं व बच्चियों से छेड़खानी को बढाती घटनाओं को लेकर पुलिस गश्त  बढाने की स्थानिक महिलाओं ने मांग की है। महिलाओं का एक प्रतिनिधि मंडल नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक को इस आशय का ज्ञापन दिया है। इस परिसर में शाला, महाविद्यालय ,मंदिर है जिससे यहां भारी संख्या में विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते हैं। इसी प्रकार यह संपूर्ण परिसर निवासी क्षेत्र है महिलाएं भारी संख्या में बाजार खरीदी करने व मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए आती हैं परंतु पूर्व कुुछ दिनों में इस इलाके में बाहर के गुंडा प्रवृति ,टपोरी लडकों का आवागमन बढ गया है। जिसके कारण इस परिसर में बच्चियों व महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाओं में वृद्धि हुई है, समाज में बदनामी के डर से शिकायत करने के लिए कोई महिला व बच्ची आगे आने का साहस नहीं करती हैं ।
           उक्त इलाके में  सायंकाल रास्ते पर मोटरसाइकिल खडी करके कुछ टपोरी युवक टपोरीगिरी करते हैं जिससे इस इलाके में दिन के समय भी पुलिस गश्त बढाए जाने की मांग स्थानीय नगरसेविका अस्मिता चौधरी ,भाजपा शहर उपाध्यक्षा सत्वशील जाधव के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल नारपोली पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस  निरीक्षक मालोजी शिंदे से मिल कर ज्ञापन  दिया है। ज्ञापन के कहा गया है कि अंजुरफाटा से राजीव गांधी चौक के रास्ते पर शराब पीकर हर समय छेडछाड व लूटमार की घटनाएं होती रहती हैं। जिस पर रोक लगाने की मांग नगर सेविका अस्मिता चौधरी ने पुलिस प्रशासन से की है। उक्त प्रतिनिधि मंडल में अनिता गुप्ता , उर्मिला पांडे ,नीलम तिवारी ,सुनीता यादव, आशा सरदार ,गजराबाई राऊत आदि स्थानीय महिलाएं शामिल थीं।

संबंधित पोस्ट

ठाणे मनपा कर्मचारियों के सातवें वेतन आयोग लागू करने के निर्णय से कर्मचारियों में ख़ुशी 

Aman Samachar

अनधिकृत निर्माण , फेरीवाले , हाथगाड़ी वालों के खिलाफ कार्रवाई , सहायक मनपा आयुक्त पर हमला

Aman Samachar

मदर्स रेसिपी समरवाला शरबत के स्वाद के साथ करें बचपन की यादें ताजा ,बेवरेज कैटेगरी में पांच फ्लेवर लॉन्च

Aman Samachar

स्थानीय निकायों को महासभा आयोजित करने का सरकार ने नीतिगत निर्णय नहीं लिया तो उच्च न्यायालय 23 फरवरी को सुनाएगा आदेश 

Aman Samachar

मनपा स्कूल के विद्यार्थियों से संवाद में इंटरनेट का उचित उपयोग करने की आयुक्त ने दिया गुरुमंत्र 

Aman Samachar

मनपा कर्मचारियों को 18 हजार रुपये सनुग्रह अनुदान घोषित ,अक्टूबर माह का वेतन 20 अक्टूबर से पहले

Aman Samachar
error: Content is protected !!