Aman Samachar
ब्रेकिंग न्यूज़
ब्रेकिंग न्यूज़महाराष्ट्र

सिंगल यूज्ड प्लास्टिक का उपयोग करने वालों से मनपा ने वसूले 1 लाख , 20 हजार रूपये जुर्माना 

नवी मुंबई [ इमरान खान ] पर्यावरण और मानव जीवन के लिए हानिकारक प्लास्टिक का उपयोग रोकने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश  मनपा आयुक्त राजेश नार्वेकर ने दिए थे।  जिसके अनुसार सभी विभागीय कार्यालय क्षेत्रों में प्लास्टिक विरोधी अभियान तेज कर 24 व्यवसायियों से 1 लाख 20 हजार रूपये दंड वसूल किया है। इसी तरह बाजार स्थलों पर जन जागरूकता पैदा करते हुए प्लास्टिक थैलियों के विकल्प के रूप में इस्तेमाल होने वाले कपड़े के थैलों का नि:शुल्क वितरण किया गया।

        एक दिसंबर से आठ विभाग कार्यालय क्षेत्रों में निरीक्षण दलों द्वारा की गयी कार्रवाई में 24 पेशेवरों से1595.30 किलोग्राम प्लास्टिक जब्त कर एक लाख 20 हजार रूपये जुर्माना राशि की वसूली है। इसमें बेलापुर विभाग के 2 पेशेवरों से 10 किलो प्लास्टिक जब्त कर 10 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। इसी तरह नेरूल विभाग में 2 व्यवसायियों से 10 हजार रुपये , वाशी विभाग में 2 व्यवसायियों से 10 हजार रुपये जुर्माना ,  तुर्भे विभाग के 5 पेशेवरों से 25 हजार रुपये जुर्माना ,  कोपरखैरने विभाग के एक व्यवसायी से 5 हजार रुपये ,एक व्यापारी से 5 हजार जुर्माना , ऐरोली विभाग के 9 व्यवसायियों से 45 हजार रुपये जुर्माना व दीघा विभाग में 2 व्यवसायियों से 10 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।

             इसके अलावा परिमंडल स्तर पर नियुक्त 2 उड़न दस्तों ने 8 पेशेवरों से 45 हजार रूपये जुर्माना लगाया गया है। इस प्रकार एक दिसम्बर से अब तक 31 व्यवसायियों पर पहली बार अपराध करने पर 5 हजार रुपये तथा दूसरी बार अपराध करने पर एक व्यवसायी से 10 हजार रुपये की राशि वसूल की गयी है। 2059.10 किग्रा प्लास्टिक बैग और प्लास्टिक का जखीरा जब्त कर कुल 1 लाख 65 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया है।

संबंधित पोस्ट

वागले उपविभाग के अधिकारीयों ने पकड़ी 37,29,500 रुपये की बिजली चोरी 

Aman Samachar

नए वोटर रजिस्ट्रेशन में तेज़ी लाने के लिए खास कोशिशें करें – रूबल अग्रवाल

Aman Samachar

सरकारी विभागों में ठेके पर कार्यरत खिलाडियों को नौकरी में स्थाई करने की नीति बनेगी – एकनाथ शिंदे 

Aman Samachar

भिवंडी में अमेजॉन रिटेल इंडिया के वेयरहाउस पर एफडीए का छापा 

Aman Samachar

वित्तीय क्षमता राष्ट्रीय डबल ए प्लस स्टेबल के लिए सातवीं बार नवी मुंबई का चयन 

Aman Samachar

ग्रीनसेल मोबिलिटी, पर्यावरण, सुरक्षा, ऊर्जा व क्वालिटी मैनेजमेंट के लिए संचालित करती है सबसे बढ़िया स्टैंडर्ड्स

Aman Samachar
error: Content is protected !!